एक्सप्लोरर

India Forex Reserve: एक ही हफ्ते में 8.31 अरब डॉलर घट गया विदेशी मुद्रा भंडार, 11 महीने में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

Forex Reserves Data: इससे पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 575.27 अरब डॉलर रहा था.

India Forex Reserve Data: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट आई है. 10 फरवरी 2023 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर घट गया है जो 11 महीने में किसी भी हफ्ते में सबसे बड़ी गिरावट है. 

बैंकिंग सेक्टर के रेग्युलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर ये डाटा जारी किया है. इन आंकड़ों के मुताबिक 10 फऱवरी 2023 को खत्म सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 566.94 अरब डॉलर पर आ गया है जो 3 फरवरी 2023 को खत्म सप्ताह में 575.27 अरब डॉलर रहा था. उस हफ्ते भी विदेशी मुद्रा भंडार में 1.49 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली थी. लगातार तीन हफ्ते की बढ़ोतरी के बाद पहली बार किसी हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में ये गिरावट आई थी. 

इसका मतलब ये हुआ कि केवल दो हफ्ते में ही विदेशी मुद्रा भंडार 10 अरब डॉलर तक घट चुका है. इसी अवधि में विदेशी करेंसी एसेट्स 7.11 अरब डॉलर घटकर 500.59 अरब डॉलर पर आ गया है. इसी अवधि में गोल्ड रिजर्व में 919 मिलियन डॉलर की कमी आई है. गोल्ड रिजर्व घटकर 42.86 अरब डॉलर का रह गया है जबकि एसडीआर में 190 मिलियन डॉलर की कमी आई है और ये 18.35 अरब डॉलर का रह गया है. 

अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के ऐतिहासिक स्तर पर जा पहुंचा था. उसके बाद से ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आती रही है. तो आरबीआई ने डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट को थामने के लिए डॉलर बेचा है. रुपये एक समय एक डॉलर के मुकाबले 83 रुपये के लेवल के नीचे जा लुढ़का था. वैश्विक कारणों खासतौर से रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से डॉलर के मुकाबले दुनियाभर की करेंसी कमजोर होती रही है. 

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी के चलते भी निवेशक अपना निवेश वापस निकाल रहे हैं जिसमें भारत भी शामिल है. इसी के चलते रिजर्व घट रहा है.

ये भी पढ़ें 

Indian Aviation Market: एयर इंडिया के लिए 470 नए विमान! टाटा की नजर घरेलू -इंटरनेशनल एविएशन मार्केट पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget