एक्सप्लोरर

विदेशी मुद्रा भंडार नए ऑलटाइम हाई पर, 7 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 681.68 अरब डॉलर हो गया रिजर्व

India Forex Reserves: 2024 के पहले 8 महीनों में विदेशी मुद्रा भंडार में 58 बिलियन डॉलर का उछाल देखने को मिला है.

Foreign Exchange Reserves Data: भारत (India) का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) जोरदार उछाल के साथ पहली बार 680 बिलियन डॉलर के पार जा पहुंचा है. बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है जिसके मुताबिक 23 अगस्त 2024 को खत्म हुए सप्ताह में फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 7 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 681.688   बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है जो इसके पहले हफ्ते में 674.66 बिलियन डॉलर रहा था. 

आरबीआई ने 30 अगस्त 2024 को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है जिसके मुताबिक 23 अगस्त 2024 को खत्म हुए हफ्ते पर विदेशी मुद्रा भंडार 7.023 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 681.68 बिलियन डॉलर पर आ गया है जो कि ऑलटाइम हाई है. फॉरेन करेंसी एसेट्स 5.983 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 597.552 बिलियन डॉलर रही है. आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में भी जोरदार उछाल आया है और ये 893 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 61 बिलियन डॉलर पर आ गया है. एसडीआर 118 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 18.45 बिलियन डॉलर और इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में मौजूद रिजर्व 30 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.68 बिलियन डॉलर रहा है. 

भारत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में जोरदार बढ़ोतरी के चलते विदेशी मुद्रा भंडार में इस दौरान बढ़ोतरी देखने को मिली है. पिछले कई ट्रेडिंग सेशन से भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है और विदेशी निवेश के चलते सेंसेक्स निफ्टी ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ है. करेंसी मार्केट में एक डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार 30 अगस्त, 2024 को मामूली मजबूती के साथ 83.86 के लेवल पर क्लोज हुआ है. 

साल 2024 में विदेशी निवेश बढ़ने के चलते विदेशी मुद्रा भँडार में 58 बिलियन डॉलर का उछाल देखने को मिला है. 29 दिसंबर 2023 को विदेशी मुद्रा भंडार 623 बिलियन रहा था जो अब 681 बिलियन डॉलर के पार जा पहुंचा है. वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने जुलाई महीने के जो मंथली इकोनॉमिक रिव्यू जारी किया है उसके मुताबिक 10.8 बिलियन डॉलर का एफपीआई इंफ्लो जून और जुलाई 2024 में देखने को मिला है. 

ये भी पढ़ें 

India Q1 GDP: वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में जीडीपी घटकर रही 6.7 फीसदी, बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में थी 8.2 फीसदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget