एक्सप्लोरर

भारत की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन कब से शुरू हो रही, किराया और कितने डिब्बों में कितने पैसेंजर्स- सब जानें एक साथ

India First Vande Metro Train: वंदे मेट्रो 110 किमी प्रति घंटा की मैक्सिमम स्पीड से चलती है. रेलवे की ओर से कहा गया है कि इससे यात्रा जल्द संपन्न होगी और दक्षता में सुधार होगा और समय भी बचेगा.

Vande Metro Train: रेल मंत्रालय ने आज कहा कि मध्यम-दूरी की आधुनिक क्षमताओं से युक्त भारत की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन के चलने से शहरों के बीच सफर में बदलाव आएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भुज और अहमदाबाद के बीच चलने वाली पहली वंदे मेट्रो ट्रेन को सोमवार को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में मौजूद रहेंगे, जब ट्रेन भुज से रवाना होगी और 5.45 घंटे में 359 किमी की दूरी तय करके अहमदाबाद पहुंचेगी. रेलवे ने भरोसा दिलाया है कि वंदे मेट्रो ट्रेन को टक्कर रोधी ‘कवच’ जैसी उन्नत सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित किया गया है.

कब से शुरू होगी वंदे मेट्रो ट्रेन और कितना होगा किराया-जानें

पैसेंजर्स के लिए इसकी रेगुलर सर्विसेज 17 सितंबर से अहमदाबाद से शुरू होगी और पूरी यात्रा के लिए प्रति यात्री किराया 455 रुपये होगा. रेल मंत्रालय ने कहा कि वंदे मेट्रो ट्रेन में 12 डिब्बे होंगे, जिसमें 1150 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी.

रेलवे मंत्रालय देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन के चलने को लेकर बेहद उत्साहित

रेलवे मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "जहां अन्य मेट्रो ट्रेन केवल छोटी दूरी तय करती हैं, वंदे मेट्रो ट्रेन शहर के मध्य से परिधीय शहरों को जोड़ेंगी" इसमें कहा गया है कि मेट्रो शब्द शहरी परिदृश्य का आभास देता है, लेकिन वंदे मेट्रो की संकल्पना कई एडवांसेज को शामिल करके की गई है. वंदे मेट्रो ट्रेन और देश में संचालित अन्य मेट्रो का व्यापक विवरण देते हुए मंत्रालय ने कहा कि वंदे मेट्रो 110 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से चलती है. इसमें कहा गया है कि इसका लाभ यह है कि इससे यात्रा जल्द संपन्न होगी और दक्षता में सुधार होगा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार शाम अहमदाबाद पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार शाम अहमदाबाद पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा है. राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. जून में लगातार तीसरे कार्यकाल में पीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी कल यानी सोमवार 16 सितंबर को भुज और अहमदाबाद के बीच देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन के अलावा कई अन्य वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

प्रधानमंत्री के अन्य कार्यक्रमों में गांधीनगर में री-इन्वेस्ट 2024 की शुरुआत और अहमदाबाद में 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास शामिल है. पीएम मोदी अहमदाबाद और गांधीनगर को जोड़ने वाली मेट्रो रेल सेवा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे और मेट्रो ट्रेन की सवारी करेंगे.

जिन वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे, उनका संचालन कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट से बनारस और दुर्ग से विशाखापत्तनम समेत विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

GST काउंसिल ने पूरा किया वादा, लाइफ-हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स की दर में बदलाव के लिए बनाया मंत्री समूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Investment: 5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित
5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?
3 करोड़ की नौकरी छोड़ किराना स्टोर चला रहा IIT गोल्ड मेडलिस्ट, कारण सुन विवेक को सलाम करेंगे आप
3 करोड़ की नौकरी छोड़ किराना स्टोर चला रहा IIT गोल्ड मेडलिस्ट, कारण सुन विवेक को सलाम करेंगे आप
Bhutan E20 News: क्या भूटान ने ठुकराया भारत का E20 पेट्रोल? सरकार के बयान ने कर दिया सबकुछ साफ, जानें क्या कहा
क्या भूटान ने ठुकराया भारत का E20 पेट्रोल? सरकार के बयान ने कर दिया सबकुछ साफ, जानें क्या कहा

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget