एक्सप्लोरर

बोतल वाली स्कॉच सस्ती, थोक वाली महंगी रहेगी, सरकार के फैसले पर घमासान

भारत में ब्रिटेन से आयात होने वाली स्कॉच व्हिस्की के आयात पर विवाद हो रहा है. भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौते पर कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. आइये जानते हैं क्यों.

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के बाद अब स्कॉच व्हिस्की के आयात को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने वाली कुछ स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150% से घटाकर 75% कर दिया था. लेकिन अब सरकार और शराब कंपनियों के बीच इस बात पर मतभेद है कि ये छूट बड़ी मात्रा में आने वाली यानी बल्क स्कॉच व्हिस्की पर भी मिलेगी या नहीं.

इस विवाद से भारत और ब्रिटेन की करीब 65 अरब डॉलर (लगभग 5.7 लाख करोड़ रुपये) की व्हिस्की इंडस्ट्री पर असर पड़ सकता है.

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता
भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे समय तक चली बातचीत के बाद 15 जुलाई को व्यापार समझौता लागू हुआ. इस समझौते के तहत भारत ने ब्रिटेन से आने वाली कुछ स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क कम करने का फैसला किया. पहले स्कॉच व्हिस्की पर 150% आयात शुल्क लगता था. इस समझौते के बाद इसे तुरंत घटाकर 75% कर दिया गया. अगले 10 सालों में इसे और घटाकर 40% करने का लक्ष्य रखा गया. ब्रिटेन सरकार ने भी कहा था कि इस फैसले से स्कॉच व्हिस्की और जिन जैसे ब्रिटिश उत्पादों को भारतीय बाजार में फायदा मिलेगा.

इससे भारत में विदेशी शराब की कीमतों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद थी. हालांकि, भारत में राज्य सरकारों के टैक्स और दूसरे शुल्क भी लगते हैं, इसलिए हर राज्य में कीमतों पर इसका असर अलग हो सकता है.

क्यों छिड़ा विवाद?
भारत सरकार और शराब बनाने वाली कंपनियों के बीच विवाद इस बात पर शुरू हुआ कि बल्क में आयात की जाने वाली स्कॉच व्हिस्की को भी 75% वाले कम आयात शुल्क का फायदा मिलेगा या नहीं. सरकार का तर्क है कि बोतलों में पैक होकर आने वाली स्कॉच व्हिस्की को कम टैक्स का फायदा मिलेगा, लेकिन बड़ी मात्रा में आने वाली स्कॉच पर पुराना 150% टैक्स लगना चाहिए.

सरकार ने इसके लिए शराब की एक नई कस्टम कैटेगरी का हवाला दिया है, जिसे इस साल की शुरुआत में लागू किया गया था. इस कैटेगरी का नाम है 'कम्पाउंड अल्कोहोलिक प्रिपरेशनंस'. इसका मतलब ऐसे तैयार अल्कोहल मिश्रण से है, जिनका इस्तेमाल ड्रिंक्स बनाने में किया जाता है. सरकार का मानना है कि बल्क में आने वाली स्कॉच इसी कैटेगरी में आती है.

लेकिन शराब कंपनियां इस दलील से सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि असली स्कॉच व्हिस्की और फ्लेवर्ड अल्कोहल अलग-अलग चीजें हैं. कंपनियों का कहना है कि स्कॉच व्हिस्की माल्टेड जौ और पानी से तैयार की जाती है. इसलिए इसे सामान्य फ्लेवर्ड अल्कोहल की कैटेगरी में नहीं रखा जाना चाहिए. इस मामले को सुलझाने के लिए भारत सरकार और शराब कंपनियों के बीच बातचीत होनी है.

ये भी पढ़ें: फ्लाइट के महंगे किराए पर सरकार का कंट्रोल नहीं, लेकिन 1 जनवरी से देना होगा पूरा हिसाब

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के व्यापारियों की सरकार से नई मांग, धरना प्रदर्शनों की जगह पर बड़ा अपडेट
दिल्ली के व्यापारियों की सरकार से नई मांग, धरना प्रदर्शनों की जगह पर बड़ा अपडेट
फ्लाइट के महंगे किराए पर सरकार का कंट्रोल नहीं, लेकिन 1 जनवरी से देना होगा पूरा हिसाब
फ्लाइट के महंगे किराए पर सरकार का कंट्रोल नहीं, लेकिन 1 जनवरी से देना होगा पूरा हिसाब
तमिलनाडु के हाथ से फिसला 1614 करोड़ का निवेश, जानें किस राज्य की लगी लॉटरी
तमिलनाडु के हाथ से फिसला 1614 करोड़ का निवेश, जानें किस राज्य की लगी लॉटरी
पहली बार UPI से बुक होगा दुबई में बुर्ज खलीफा का टिकट, यहां जानें तरीका
पहली बार UPI से बुक होगा दुबई में बुर्ज खलीफा का टिकट, यहां जानें तरीका
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget