एक्सप्लोरर

India at 2047 Summit: एबीपी न्यूज पर PM Modi ने दी बड़ी जानकारी, भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ फाइनल

India at 2047 Summit: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां आने से पहले मेरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से बात हो रही थी, मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेज फाइनल हो गया है.

India at 2047 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत मंडपम में आयोजित एबीपी नेटवर्क के खास कार्यक्रम India@2047 SUMMIT में देश को संबोधित करते हुए भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बड़ी जानकारी साझा की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है, कुछ देर पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से बात हुई, मुझे यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेज फाइनल हो गया है.' उन्होंने कहा कि दो ओपन मार्केट के बीच दोनों देशों के विकास में एक नया अध्याय जुड़ेगा. इसके साथ ही भारत में Eco Activity को बूस्ट मिलेगा और नए अवसरों के रास्ते खुलेंगे.

कितना जरूरी है इंडिया-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

भारत और ब्रिटेन ने इतिहास रचते हुए एक महत्वपूर्ण फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सहमति जताई है, जिसे दोनों देशों की सरकारों ने "गेम-चेंजर" बताया है. इस डील के तहत अब दोनों देशों के लोगों और व्यापारों को सीधा फायदा मिलेगा, चाहे वह नौकरियों के नए मौके हों, निवेश का बढ़ना हो या वस्तुओं और सेवाओं का सस्ता होना.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी किया ट्वीट

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, "PM मोदी के नेतृत्व और प्रेरणा से भारत ने एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार किया है. यह समझौता सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि इनोवेशन, नौकरियों और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर बढ़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है."

अमित शाह ने भी की तारीफ

गृह मंत्री अमित शाह ने इस फ्री ट्रेड डील की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज भारत ने ब्रिटेन के साथ ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच का नतीजा है, जिससे भारतीय उत्पादों को ग्लोबल मार्केट में नई ताकत मिलेगी और हम दुनिया के साथ मिलकर आगे बढ़ने की अपनी सोच पर भी कायम रहेंगे.'

ब्रिटिश हाई कमीशन ने भी की तारीफ

वहीं, ब्रिटिश हाई कमीशन ने भी इस डील को ब्रिटेन के लिए यूरोपीय यूनियन से बाहर आने के बाद की सबसे बड़ी व्यापारिक सफलता बताया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह डील ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में अरबों पाउंड जोड़ेगी, लोगों की तनख्वाह बढ़ाएगी और हमारी 'प्लान फॉर चेंज' नीति को मजबूती देगी. भारत के साथ किया गया ये समझौता अब तक का सबसे बड़ा और सबसे महत्वाकांक्षी समझौता है.

ये भी पढ़ें: India at 2047 Summit Live: भारत के हक का पानी अब नहीं जाएगा बाहर, भारत के ही आएगा काम - पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget