एक्सप्लोरर

ITR: आमदनी से मेल नहीं खाने वाले आईटीआर पर आएगा इनकम टैक्स का मैसेज, समझें कहां नहीं हो रहा मिलान

Annual Income: इस अपडेट के तहत आपके इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते ही आयकर विभाग का मैसेज आपके पास आ जाएगा कि आपकी सालाना आमदनी आपके इनकम टैक्स रिटर्न से कहां मेल नहीं खा रही है.

Income Tax: आप सालभर में हुई अपनी किसी आमदनी के बारे में भूल गए हैं या इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय जानबूझकर छिपा रहे हैं तो इसे नजरअंदाज कर देने की भूल मत कर बैठिएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि आपके इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते ही आयकर विभाग का मैसेज आपके पास आ जाएगा कि आपकी सालाना आमदनी आपके इनकम टैक्स रिटर्न से कहां मेल नहीं खा रही है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इस साल से आयकरदाताओं को कार्रवाई से पहले ही सुधरने का मौका देने के लिए बडे पैमाने पर अभियान चलाने जा रहा है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी ने इसकी योजना बनाई है. 

एसएमएस और ईमेल के जरिये दी जाएगी सूचना

आयकरदाताओं को इस बारे में एसएमएस और ईमेल के जरिये बताया जाएगा. वहीं इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करने वालों को भी इसी तरह से अवगत कराया जाएगा. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपकी आमदनी और इनकम टैक्स रिटर्न की बेमेल जानकारी पर एनुअल इनफॉर्मेशन सिस्टम के जरिये नजर रखता है. खासकर 2021-22 और 2023-24 के इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर इसका आकलन करना आसान होगा.

सीबीडीटी की ओर से कहा गया है कि यह एक इलक्ट्रोनिक कैंपेन है, जिसका मकसद आयकरदाताओं की आमदनी और उनके रिटर्न की मेल नहीं खाती जानकारी को सुधारना है, इसके तहत उन लोगों को भी हिदायत देना तय किया गया है, जिनके पास करयोग्य आय है या वे बड़ा फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन कर रहे हैं, फिर भी इनकम टैक्स रिटर्न नहीं फाइल करते हैं. यह पहल ई-वेरीफिकेशन स्कीम का हिस्सा है.

आप भी देख सकते हैं एनुअल इनफॉर्मेशन सिस्टम

अपने पैन नंबर की सहायता से आप भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पोर्टल पर जाकर अपने एनुअल इनफॉर्मेशन सिस्टम को देख सकते हैं. इसके जरिये यह पता कर सकते हैं कि आयकर विभाग आपाकी सालाना आमदनी कितना मान रहा है. किस लेन-देन की बात कर रहा है. इस पर आप अपना फीडबैक भी दे सकते हैं. आप यह भी बता सकते हैं कि आपके बारे में दी गई कौन सी जानकारी सही है और कौन सी गलत है.

ये भी पढ़ें: 

Multibagger Stock: यह पेनी स्टॉक नहीं मल्टीबैगर है, 1.8 लाख का निवेश बन चुका है 984 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget