एक्सप्लोरर

इनकम टैक्स रिटर्न भर रहे हैं तो इन 5 गलतियों से बचें, रिजेक्ट हो सकता है ITR

इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय टैक्सपेयर्स कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से उनका आईटीआर खारिज किया जा सकता है. यहां आपको ऐसी ही सामान्य गलतियों के बारे में बता रहे हैं ताकि आप उन से बच सकें.

नई दिल्लीः 31 जुलाई को इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख है और अब आपके पास इसके लिए सिर्फ 15 दिन बचे हैं. 15 दिनों का वक्त यूं तो कम नहीं होता लेकिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर भी इन दिनों बहुत ज्यादा लोड हो जाता है और ऐन वक्त पर आपको रिटर्न फाइल करने में परेशानी न हो इसके चलते आपको जल्द से जल्द आईटीआर फाइल कर देना चाहिए.

अक्सर आयकर रिटर्न भरते वक्त कई टैक्सपेयर्स कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से उनका आईटीआर खारिज हो सकता है. इसलिए यहां जानें कि कौन सी वो सामान्य गलतियां हैं जो आईटीआर भरते वक्त हो जाती हैं और उनसे आपको बचना चाहिए.

सही आईटीआर फॉर्म को चुनें जो आपकी कैटेगरी है उसी के मुताबिक आप अपने लिए आईटीआर फॉर्म का चुनाव करें. सैलरीड क्लास के लिए आईटीआर (1) सहज फॉर्म होता है और इसी के जरिए आपको अपने इनकम टैक्स रिटर्न भरना चाहिए. इसी तरह आईटीआर भरने के लिए सात तरह के फॉर्म हैं और अपनी कैटेगरी के मुताबिक आईटीआर फॉर्म को चुनना और सही रिटर्न भरना चाहिए.

सारे बैंक खातों के ब्याज का उल्लेख करें जबसे सभी बैंक खाते पैन कार्ड और आधार कार्ड से लिंक हो गए हैं आपको बैंक खातों की जानकारी आयकर विभाग से छुप नहीं सकती. लिहाजा अगर आपके एक से ज्यादा बैंक खाते हैं तो उन सभी पर मिलने वाले ब्याज का उल्लेख आपको आईटीआर में करना चाहिए. भले ही आपका खाता दूसरे शहर में हो या दूसरे राज्य में. कुल मिलाकर आपके जितने भी बैंक खाते हैं उन पर मिलने वाली सारी ब्याज आय के बारे में आपको इनकम टैक्स रिटर्न भरते वक्त बताना होगा.

आईटीआर फॉर्म में हर तरह की इनकम का खुलासा करें कई बार टैक्सपेयर्स आईटीआर भरते वक्त सभी तरह की इनकम का खुलासा नहीं करते- जैसे ब्याज से मिलने वाली इनकम, प्रॉपर्टी से मिलने वाली इनकम या किसी अन्य तरह की इनकम आदि. उदाहरण के लिएआपको लॉटरी से किसी तरह की इनकम मिली है या किराये से किसी तरह की आय आ रही है तो इस तरह की सभी जानकारी आपको आईटीआर भरते वक्त देनी चाहिए, अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपको नोटिस आ सकता है.

आयकर छूट मिलने वाली मदों का भी आईटीआर में जिक्र करें आपको कई तरह के इनकम ऐसी होती है जिसपर आपको आयकर छूट मिलती है, इसका मतलब ये नहीं कि आप उन आय का उल्लेख ही आईटीआर भरते वक्त न करें. आपको पीपीएफ, सेक्शन 80 सी तहत मिलने वाली आयकर छूट वाली मदों का भी उल्लेख आईटीआर भरते वक्त करना चाहिए.

विदेशी संपत्ति अगर है तो उसके बारे में जानकारी  दें अगर आपकी विदेश में कोई प्रॉपर्टी है तो उसका उल्लेख भी आपको इनकम टैक्स रिटर्न भरते वक्त करना चाहिए. आप ऐसा न सोचें कि विदेशी संपत्ति का पता आयकर विभाग को नहीं होता है. अगर आपने विदेश में संपत्ति से हुई इनकम को छुपाया तो आपके ऊपर भारी पेनल्टी लगाई जा सकती है. लिहाजा विदेश में संपत्ति, बैंक खातों, प्रॉपर्टी की जानकारी भी आईटीआर भरते वक्त जरूर दें.

15 दिन बचे हैं, भर लें इनकम टैक्स रिटर्न वर्ना देनी होगी 5000 से 10,000 रुपये तक की पेनल्टी

थोक महंगाई दर ने छुआ दो साल का न्यूनतम स्तर, जून में 2.02% पर आई

UN रिपोर्ट: 10 सालों में भारत ने 27 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से निकाला बाहर, झारखंड सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget