एक्सप्लोरर

Income Tax Return: आईटीआर भरने से पहले AIS और 26AS में जान लें अंतर, मुश्किल काम हो जाएगा आसान

ITR: इनकम टैक्स रिटर्न भरने जा रहे हैं तो आपको AIS और 26AS के बीच अंतर जान लेना चाहिए. आइए जानते हैं ये किस काम आते हैं. 

Income Tax Return: आयकर विभाग ने रिटर्न फाइल करने के लिए फॉर्म जारी कर दी है. इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आपके पास 31 जलाई तक का वक्त है. इसके बाद पेनल्टी के साथ आईटीआर फाइल करने की अनुमति दी जाएगी. वहीं अगर आप आईटीआर फाइल करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बुनियादी बातों जान लेना चाहिए.

क्या होता है AIS 

आईटी विभाग ने 2021 में अनुपालन पोर्टल पर नया एनुअल इंफॉर्मेंशन फीस (एआईएस) लॉन्च किया, जो टैक्सपेयर्स को एक वित्तीय वर्ष के दौरान किए गए उनके फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जानकारी देता है. 

एआईएस में किस तरह की होती है जानकारी

यह टैक्सपेयर्स के लिए अपने रिटर्न दाखिल करना आसान कर देता है. इसके अलवा यह टैक्सपेयर्स को टैक्स रिफंड, टीडीएस या टीसीएस, ब्याज, म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शन, टैक्स पेमेंट, शेयर लेनदेन आदि जैसी जानकारियां भी प्रोवाइड कराता है. इसका मतलब है कि आपको आईटीआर फाइल करते वक्त सभी लेनदेन की जानकारी एआईएस के तहत मिल जाएगी. टैक्सपेयर पीडीएफ, जेएसओएन और सीएसवी फॉर्म में एआईएस डेटा पा सकते हैं. 

फॉर्म 26AS क्या होता है?

इसके तहत वित्त वर्ष के दौरान टैक्स की कटौती, कलेक्टेड और पैन की पूरी जानकारी होती है. आईटीआर फाइल करने के दौरान एक टैक्सपेयर्स के पास टैक्स पासबुक, 26AS फॉर्म और वित्त वर्ष के दौरान ट्रांजेक्शन की जानकारी पैन के साथ होनी चाहिए. 

26AS के तहत किस तरीके की जानकारी 

26AS के तहत टैक्स कटौती का सोर्स, टैक्स वसूलकर्ता की जानकारी के साथ सेल्फ असेसमेंट टैक्स, एडवांस टैक्स, टैक्स रिफंड, एनुअल इंफॉर्मेंशन रिपोर्ट, हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन, टैक्स कटौती आदि की जानकारी होती है. 

कैसे डाउनलोड करें एआईएस

एआईएस डेटा प्राप्त करने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉग इन करें. इसके बाद सर्विस सेक्शन के तहत एआईएस सेलेक्ट करें. अब होमपेज पर एआईएस टैब पर क्लिक करें. अब ​वित्तीय वर्ष को सेलेक्ट करें और एनुअल इंफॉर्मेंशन स्टेटमेंट देखने के लिए एआईएस टाइल पर क्लिक करें.

26AS फॉर्म कैसे पाएं 

सबसे पहले आयकर वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद ई-फाइल मेनू का चयन करें और इनकम टैक्स रिटर्न सेलेक्ट करें. 'फॉर्म 26AS देखें' पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड करें. 

ये भी पढ़ें 

एनडीटीवी और अडानी पोर्ट्स में 1 फीसदी तक तेजी, अडानी के शेयरों की मिली-जुली शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget