एक्सप्लोरर

क्या होता है फॉर्म 16, AIS और 26AS? आयकर रिटर्न फाइल से पहले आपको जानना है जरूरी

फॉर्म 16 के दो पार्ट होते हैं, एक ए और दूसरा बी. फॉर्म ए के अंदर सिर्फ टीडीएस के बारे में जानकारी दी गई होती है. जबकि पार्टी बी में सेलरी का पूरा ब्रेक अप, डिडक्शन और नेट टैक्सेबल इनकम की पूरी विस्तृत जानकारी रहती है.

अगर आप टैक्स पेयर्स है तो जरूर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की प्रक्रिया पूरी करने में लगे होंगे. आयकर रिटर्न से पहले जरूरी है कि कुछ बातों की जानकारी आपको हो, तभी आप सभी जानकारियों के साथ सही तरह से उसे भर पाएंगे. इसके साथ ही, उन सभी फॉर्म के बारे में भी आपको पता होना चाहिए, जो इससे संसंबंधित है. इसमें आपकी अपनी सैलरी और आय संबंधी सूचनाओं के अलावे में विस्तृत जानकारी की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आज हम आपको उन तीन फॉर्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी करदाताओं को जानना चाहिए, ये हैं- फॉर्म 16, एनुअल इन्फॉर्मेशन स्टेटमेंट (एआईएस) और फॉर्म 26एएस.

सबसे पहले बात करते है कि आखिर फॉर्म 16 क्या होता है?

फॉर्म 16 नियोक्ता कंपनी की तरफ से हर वित्त वर्ष के खत्म होने के बाद 15 जून या उससे पहले दे दिया जाता है. इसमें पूरे वित्त वर्ष के दौरान कितनी राशि सैलरी के तौर पर एकाउंट में आयी और कितनी टीडीएस के तौर पर कटी, उन सभी का विस्तृत ब्यौरा होता है. ये एक तरह से सबूत भी होता है कि आखिर नियोक्ता कंपनी की तरफ से टीडीएस के तौर पर कितनी रकम सरकार को दी गई है.

फॉर्म 16 के दो पार्ट होते हैं, एक ए और दूसरा बी. फॉर्म ए के अंदर सिर्फ टीडीएस के बारे में जानकारी दी गई होती है. जबकि पार्टी बी में सेलरी का पूरा ब्रेक अप, डिडक्शन और नेट टैक्सेबल इनकम की पूरी विस्तृत जानकारी रहती है. हर वेतनभोगियों के लिए फॉर्म 16 अनिवार्य तौर पर लेना होता है. इसमें आपको ये सुनिश्चित करना होता है कि इनकम की पूरी जानकारी सही तरीके से दी गई है और फॉर्म भरते समय किसी तरह की मिसमैच नहीं होना चाहिए.

क्या होता है फॉर्म 26एएस

अब बात करते हैं फॉर्म 26 एएस की. इस फॉर्म को टैक्स क्रेडिट स्टेटमेंट के तौर पर भी जाना जाता है. इस फ़र्म पर आय और व्यय के साथ बैंक और कंपनी की पूरा ब्यौरा दिया रहता है. फॉर्म के अंदर सालभर में जितना भी टैक्स के तौर पर कटा है, वो सभी जानकारी रहती है. इसमें सैलरी से कटा टीडीएस, इनकम पर ब्याज, प्रोपर्टी की बिक्री, एडवांस टैक्स पेमेंट और एसेसमेंट टैक्स शामिल रहता है. ये फॉर्म 26एएस टैक्स कैलकुलेट करने में मदद करता है. इसके जरिए आप ये भी चेक कर सकते हैं कि आपकी ओर से काटा गया टैक्स समय पर सरकारी एकाउंट में जमा हुआ भी है या नहीं. 

क्या होता है एआईएस 

एआईएस यानी एनुअल स्टेटमेंट स्टेटमेंट को आयकर विभाग की तरफ से साल 2021 में लॉन्च किया गया था. इसमें पूरे सालभर के एकाउंट एक्टिविटी की पूरी जानकारी रहती है. इसमें आपकी विभिन्न स्त्रोतों जैसे- मजदूरी, ब्याज, लाभांश, म्युचुअल फंड ट्रांजेक्शंस, सिक्योरिटीज, ऊंची लेनदेन आदि की जानकारी रहती है. इसे इनकम टैक्स के ई- फाइलिंग पोर्टल और असिस्ट मैनेजर का इस्तेमाल कर अपने इनकम की सही तरह से मिलने के लिए किया जा सकता है. अगर आपके आईटीआर और एआईएस में किसी तरह का मिलन ठीक तरह से नहीं हो पाता है तो फिर आयकर विभाग की तरफ से आपसे सवाल पूछे जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: चांदी की और बढ़ी चमक, दिवाली तक कीमत जा सकती है 1.30 लाख के पार, जानें क्या बोले एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget