एक्सप्लोरर

Income Tax Refund: 1 करोड़ से ज्यादा लोगों के खाते में आया पैसा, आपको मिला? ऐसे चेक करें, कब मिलेगा!

Know Your Refund Status: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने चालू असेसमेंट ईयर के लिए फाइल किए जा रहे इनकम टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग शुरू कर दी है. आप पता कर सकते हैं कि आपके रिटर्न-रिफंड का क्या स्टेटस है...

Income Tax Refund Update: इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है. यही कारण है कि अब हर रोज रिकॉर्ड संख्या में आईटीआर फाइल किए जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में ही भरे गए टोटल रिटर्न की संख्या डबल हो गई है. अच्छी बात यह है कि लोगों को रिफंड के पैसे भी मिलने लग गए हैं.

एक सप्ताह में इतने रिटर्न

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पोर्टल पर अब तक 11.31 करोड़ इंडिविजुअल टैक्सपेयर रजिस्टर हुए हैं. चालू सीजन यानी असेसमेंट ईयर 2023-24 की बात करें तो अब तक करीब 2.61 करोड़ से ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए जा चुके हैं. करीब एक सप्ताह पहले इनकी संख्या 1.30 करोड़ के आस-पास थी. इस तरह देखें तो एक सप्ताह में सवा करोड़ से ज्यादा रिटर्न फाइल किए गए हैं.

रिटर्न को वेरिफाई करना जरूरी

आंकड़ों के अनुसार, इनमें से करीब 2.41 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न वेरिफाई भी किए जा चुके हैं. यहां आपको बता दें कि सिर्फ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से काम पूरा नहीं होता है, बल्कि इसे वेरिफाई करना भी जरूरी होता है. वेरिफाई करने के बाद ही रिटर्न भरने की प्रक्रिया पूरी मानी जाती है. उसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रिटर्न को प्रोसेस करता है और सारी जानकारियां सही पाए जाने पर टैक्सपेयर के द्वारा क्लेम किए गए रिफंड को टैक्सपेयर के अकाउंट में क्रेडिट कर देता है.

तेजी से हो रही है प्रोसेसिंग

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने करीब एक सप्ताह पहले इनकम टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग शुरू की थी. अब इनकम टैक्स रिटर्न प्रोसेस करने की प्रक्रिया भी रफ्तार पकड़ चुकी है. पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब तक करीब 1.13 करोड़ वेरिफाइड इनकम टैक्स रिटर्न को प्रोसेस भी कर दिया है. इनमें से अधिकांश पात्र टैक्सपेयर के खाते में रिफंड के पैसे क्रेडिट किए जा चुके हैं.

मिलने लगे लोगों को रिफंड

अगर आपने भी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया है तो आप कभी भी उसका स्टेटस चेक कर सकते हैं. रिटर्न फाइल होने के बाद जल्दी ही उसे वेरिफाई कर दिया जाता है. अब डिपार्टमेंट को इस काम में बमुश्किल एक सप्ताह का समय लग रहा है. रिटर्न प्रोसेस किए जाने के 1-2 दिन के भीतर रिफंड का पैसा भी टैक्सपेयर को मिल जाता है.

कैसे चेक करें रिफंड का स्टेटस ( How to Check Income Tax Refund Status):

सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल पर विजिट करें.
Quick Links ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
ड्रॉपडाउन मेन्यू में आपको Know Your Refund Status दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
अब पैन पंबर, असेसमेंट ईयर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां भरें.
आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. उसे भर दें. इसके बाद आपको स्टेटस दिख जाएगा.

ये भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी मिलने में हो रही है देरी, इस चीज की कमी से नई आफत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget