एक्सप्लोरर

CBDT ने कहा- चालू वित्त वर्ष में आयकर विभाग ने करदाताओं को वापस दिए 80086 करोड़ रुपए

सीबीडीटी ने एक अप्रैल, 2021 से 27 सितंबर, 2021 के बीच 49.16 लाख से अधिक करदाताओं को 80,086 करोड़ रुपये वापस लौटाए हैं. इसमें 20.92 लाख रिफंड आकलन वर्ष 2021-22 के हैं.

आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक वापस दिए है. इसकी जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड(सीबीडीटी) ने दी  है. सीबीडीटी ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए साझा की है. सीबीडीटी ने लिखा है कि व्यक्तिगत आयकर मद में 47,53,254 करदाताओं को 19,699 करोड़ रुपये और कंपनी कर मामले में 1,63,021 करदाताओं को 60,387 करोड़ रुपये वापस किये गये हैं.

सितंबर तक 80,086 करोड़ रुपये वापस दिए

बोर्ड ने बताया कि सीबीडीटी ने एक अप्रैल, 2021 से 27 सितंबर, 2021 के बीच 49.16 लाख से अधिक करदाताओं को 80,086 करोड़ रुपये वापस लौटाए हैं. इसमें  20.92 लाख रिफंड आकलन वर्ष 2021-22 के हैं. इसके तहत 1611.45 करोड़ रुपये वापस किये गये हैं.

GST Collection भी 1 लाख करोड़ से ज्यादा

वित्त मंत्रालय ने कहा कि सितंबर 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,17,010 करोड़ रुपये रहा. इसमें केंद्रीय जीएसटी के 20,578 करोड़ रुपये राज्‍य जीएसटी के 26,767 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी के 60,911 करोड़ रुपये (माल के आयात पर वसूले गए 29,555 करोड़ रुपये सहित) और उपकर के 8,754 करोड़ रुपये (माल के आयात पर प्राप्त 623 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं. भारत का माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सितंबर में लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा.

पिछले साल से 23 फीसदी बढ़ा

सितंबर 2021 में आए जीएसटी संग्रह पिछले साल सितंबर 2020 के राजस्व की तुलना में 23 फीसदी ज्यादा है. तंबर के दौरान वस्तुओं के आयात से राजस्व 30 प्रतिशत अधिक रहा और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक था. वहीं सितंबर से पहले अगस्त 2021 में जीएसटी संग्रह 1,12,020 करोड़ रुपये रहा था. इन आंकड़ो को देखकर आप समझ सकते हैं कि भारत में कोरोना के कारण खराब हुई अर्थव्यवस्था अब फिर से पटरी पर आने लगी है.

यह भी पढ़ें:

Multibagger Stock Tips : डॉली खन्ना के इस शेयर ने 2021 में दिया है 220% रिटर्न, क्या आपके पास है?

Multibagger Stock Tips: इस मल्टीबैगर स्टॉक में 2021 में आई 140% से ज्यादा की तेजी, ब्रोकरेज फर्म ने भी दी खरीदने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget