एक्सप्लोरर

Income Tax: जानिए क्या है रिफंड फ्रॉड, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट

Refund Fraud: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि रिफंड का इंतजार कर रहे लोगों को फेक पॉप-अप मैसेज से बचना होगा. इसके जरिए साइबर ठग आपके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा सकते हैं.

Refund Fraud: इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करने की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है. कई लोग इस समय रिटर्न भरने के बाद अपने रिफंड का इंतजार भी कर रहे हैं. साइबर क्राइम करने वालों की शातिर नजर इन्हीं लोगों पर टिक गई है. इन्हें निशाना बनाने के लिए रिफंड फ्रॉड शुरू हो चुका है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रिफंड का इंतजार कर रहे लोगों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को लेकर चेतावनी जारी की है. विभाग ने कहा है कि लोग किसी झांसे में न आएं और खुद को इस फ्रॉड से बचाएं.

फेक पॉप-अप मैसेज से बचें टैक्सपेयर्स

आयकर विभाग ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में जानकारी दी कि टैक्सपेयर्स को फेक पॉप-अप मैसेज से बचना होगा. विभाग ने उन्हें ऐसे मैसेज के झांसे में नहीं आने की सलाह दी है. साइबर क्राइम करने वालों ने टैक्सपेयर्स के बैंक अकाउंट से पैसा उड़ाने के लिए इनकम टैक्स रिफंड को हथियार बना लिया है. ये लोग फर्जी मैसेज भेजकर बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल करना चाहते हैं. देशभर से रिफंड फ्रॉड के कई मामले सामने आने के बाद आयकर विभाग ने करदाताओं को एडवाइजरी जारी की है.

कुछ इस तरह से की जा रही लोगों से ठगी 

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, अगर आप रिफंड का इंतजार कर रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. साइबर ठग जो मैसेज भेज रहे हैं, उनमें लिखा है कि आपके नाम पर रिफंड अप्रूव हुआ है. यह पैसा आपके अकाउंट में जल्द ही क्रेडिट हो जाएगा. आप अपना अकाउंट नंबर वेरिफाई कीजिए या फिर नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अपनी बैंक अकाउंट की डीटेल अपडेट कर दें. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस तरह के मैसेज पर कोई भी प्रतिक्रिया न देने की अपील की है.

रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई

विभाग के मुताबिक, यह लिंक टैक्सपेयर्स को फर्जी वेबसाइट पर ले जाता है. वहां अकाउंट अपडेट करने पर एक ओटीपी भेजा जाता है. ओटीपी डालते ही स्कैमर्स बैंक अकाउंट से पैसा निकाल लेते हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा कि वह ऐसे मैसेज या ई-मेल नहीं भेजता है. रिफंड सीधे टैक्सपेयर्स के बैंक अकाउंट में भेज दिया जाता है. इसकी सूचना ई-मेल या मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए दे दी जाती है. रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2024 है. आप सभी को पेनल्टी से बचने के लिए इस तारीख से पहले रिटर्न भर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Most Expensive House: क्या मुकेश अंबानी का एंटीलिया है दुनिया का सबसे महंगा घर? ये हैं टॉप 10 महल जैसे आलीशान बंगले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget