एक्सप्लोरर

Most Expensive House: क्या मुकेश अंबानी का एंटीलिया है दुनिया का सबसे महंगा घर? ये हैं टॉप 10 महल जैसे आलीशान बंगले

Antilia: इन सभी घरों का आर्किटेक्चर काबिलेतारीफ है. इसके अलावा यहां आधुनिक सुख-सुविधाओं के सभी साधन भी उपलब्ध हैं. इन्हें देखने के लिए हजारों पर्यटक आते हैं.

Antilia: भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का घर एंटीलिया (Antilia) मुंबई जाने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है. कौन नहीं चाहता कि उसके पास एक ऐसा घर हो, जिसे देखने के लिए लोग उतावले होते हों. आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही आलीशान और ऐतिहासिक घरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. एंटीलिया भले ही भारत का सबसे महंगा घर हो लेकिन, दुनिया का सबसे महंगा घर यूनाइटेड किंगडम का बकिंघम पैलेस है. आइए एक नजर फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार, दुनिया के टॉप 10 महंगे घरों पर डाल लेते हैं.

बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace)

सदियों से लंदन में बना यह घर यूनाइटेड किंगडम के शाही परिवार की संपत्ति है. यह ब्रिटिश साम्राज्य की शान का प्रतीक है. इसे 1703 में बनाया गया था. इसकी कीमत 490 करोड़ डॉलर आंकी जाती है. इसके गार्डन, सुरक्षा गार्ड और बालकनी बहुत प्रसिद्ध हैं. यहां हर साल देश-विदेश से लाखों टूरिस्ट आते हैं. 

एंटीलिया (Antilia)

मुकेश अंबानी ने यह 27 मंजिला घर मुंबई में बनाया है. इसकी कीमत 200 करोड़ डॉलर आंकी जाती है. इस घर में 3 हैलीपैड, 168 कार गैरेज, स्विमिंग पूल, थिएटर और स्नो रूम भी है. इस घर को बनाने और सजाने में दुनिया के सबसे महंगे सामानों का इस्तेमाल किया गया है. यह घर लगभग 4 लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. 

विला लियोपोल्ड (Villa Leopolda)

इस घर को बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड सेकंड ने बनवाया था. फ्रेंच रिविएरा के विलफ्रेंच सुर मेर स्थित इस घर से कई कहानियां जुड़ी हुई हैं. पहले विश्व युद्ध में इसका इस्तेमाल मिलिट्री हॉस्पिटल के तौर पर भी किया गया था. फिलहाल विला लियोपोल्ड को एक म्यूजियम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. इसकी कीमत 75 करोड़ डॉलर बताई जाती है.

विला ले सेद्रे (Villa Les Cèdres)

यह घर फ्रेंच रिविएरा पर स्थित है. इसे 1830 में बनाया गया था. इसे किंग लियोपोल्ड सेकंड ने 1904 में खरीद लिया था. इसकी कीमत 45 करोड़ डॉलर बताई जाती है. ऐसा कहा जाता है कि वह यहां कांगो से कमाई जा रही दौलत को रखते थे. यहां की लाइब्रेरी बहुत प्रसिद्ध है. 

ले पाले बुल्स (Les Palais Bulles)

फ्रांस में कांस के नजदीक बना और बबल पैलेस के नाम से मशहूर यह घर 1989 में बनकर तैयार हुआ था. इसे फ्रांस के बिजनेसमैन पियरे बर्नार्ड के लिए बनाया गया था. इसके बाद फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन इसका इस्तेमाल करने लगे. इसकी कीमत 42 करोड़ डॉलर बताई जाती है. 

ओडियन टावर पेंटहाउस (Odeon Tower Penthouse)

मोनाको के नजदीक बना यह आलीशान घर 2015 में बना था. इसकी कीमत लगभग 33 करोड़ डॉलर बताई जाती है. यहां से समुद्र का शानदार नजारा दिखता है. 

फोर फेयरफील्ड पॉन्ड (Four Fairfield Pond)

न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड पर स्थित यह घर लगभग 25 करोड़ डॉलर का है. यह साल 2003 में बनकर तैयार हुआ. इसमें 29 बैडरूम और 39 बाथरूम हैं. इसके मालिक इरा रेनार्ट हैं. 

18-19 केनसिंगटन गार्डेंस (18-19 Kensington Gardens)

लंदन के करोड़पतियों वाले इलाके केनसिंगटन में बना यह घर लगभग 22 करोड़ डॉलर का है. साल 1840 में बना यह बंगला पहले केनसिंगटन पैलेस ग्राउंड का हिस्सा था. इसमें सारी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं. इसके आर्किटेक्चर की तारीफ सारी दुनिया में होती है. 

बेयोंसे एंड जे जी (Beyoncé and Jay-Z)

म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नाम बेयोंसे एंड जे जी का यह अपनी लग्जरी के लिए जाना जाता है. इसका आर्किटेक्चर प्रकृति को अपने साथ लेकर चलता है. इसकी कीमत लगभग 20 करोड़ डॉलर आंकी जाती है. यह अमेरिका के मालिबू में स्थित है. 

द एलिसन एस्टेट (The Ellison Estate)

ओरेकल कॉर्पोरेशन के फाउंडर लैरी एलिसन का यह घर लगभग 20 करोड़ डॉलर का है. यह कैलिफोर्निया के वुडसाइड में स्थित है. इसका आर्किटेक्चर जापान से प्रेरित है. यहां के गार्डन देखने लायक हैं.

ये भी पढ़ें 

Facebook और Instagram पर बिजनेस हुआ अब आसान, लॉन्च हुए 21,000 रुपये तक के प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget