एक्सप्लोरर

CBSE Income Tax: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सीबीएसई को दी बड़ी राहत, मिल गई 5 सालों के टैक्स से छूट

CBDT Exempts CBSE: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सीबीएसई को वित्त वर्ष 2020-21 से वित्त वर्ष 2024-25 तक के लिए टैक्स भरने से छूट प्रदान की है. सीबीडीटी ने इसकी जानकारी दी है.

वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) को तगड़ी राहत दी है. सीबीएसई को एक साथ में पांच सालों के टैक्स से छुटकारा मिल गया है. इसका मतलब हुआ कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को पांच सालों की कमाई पर किसी प्रकार का इनकम टैक्स (Income Tax) नहीं भरना होगा. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इस संबंध में हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है.

इन 5 सालों के लिए मिली छूट

आपको बता दें कि सीबीएसई को परीक्षा शुल्क, पाठ्य पुस्तकों की बिक्री और प्रकाशन तथा अन्य कार्यों से कमाई होती है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सीबीएसई को इन्हीं कमाई पर टैक्स भरने से छूट दी है. सीबीएसई को दी गई यह छूट वित्त वर्ष 2020-21 (एक जून, 2020 से 31 मार्च 2021) और वित्त वर्ष 2021-22 तथा 2022-23 के लिये है. इसके साथ ही सीबीएसई को इस छूट का लाभ चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष यानी 2024-25 में भी मिलता रहेगा.

इन कमाई पर नहीं लगेगा टैक्स

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि सरकार ने दिल्ली स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को आयकर अधिनियम की धारा 10 (46) के तहत अधिसूचित किया है और इसे उसकी निर्धारित आय पर आयकर भुगतान से छूट दी है. इनकम टैक्स से छूट प्राप्त आय में परीक्षा शुल्क, सीबीएसई से संबद्ध होने से जुड़ा शुल्क, पाठ्य पुस्तकों और प्रकाशनों की बिक्री, पंजीकरण शुल्क, खेल शुल्क और प्रशिक्षण शुल्क आदि शामिल हैं.

इस शर्त के साथ मिली है राहत

इनके अलावा सीबीएसई परियोजनाओं/कार्यक्रमों से प्राप्त होने वाली राशि, आयकर रिफंड पर ब्याज और इस प्रकार की आय पर अर्जित ब्याज भी आयकर से मुक्त होगा. सीबीडीटी के अनुसार, सीबीएसई को दी गई कर छूट इस शर्त पर निर्भर है कि सीबीएसई किसी भी व्यावसायिक गतिविधि में शामिल नहीं होगा और पूरी अवधि के दौरान कमाई करने के उसके तरीकों में बदलाव नहीं आएगा.

जानें इस छूट के मायने

एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के संयुक्त भागीदार (कॉरपोरेट और अंतरराष्ट्रीय कर) ओम राजपुरोहित ने कहा कि मौजूदा अधिसूचना सीमित अवधि के लिये है. यह पिछली तिथि एक जून, 2020 से वित्त वर्ष 2024-25 तक के लिये है. इसको देखते हुए सीबीएसई पिछले वर्षों के आयकर रिटर्न को संशोधित करने को लेकर विशेष अनुमति के लिये सीबीडीटी को आवेदन दे सकता है और निर्धारित आय पर दिए गए कर के रिफंड का दावा कर सकता है.

ये भी पढ़ें: नई कर व्यवस्था से हो रहे कन्फ्यूज? यहां मिलेगा आपके सभी सवालों का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
Gold Silver Price Today: 15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget