खुशखबरी: नवरात्रि के सीजन में सेडान कारों पर स्पेशल छूट, हासिल करें बड़ी बचत
कार डीलर्स अपने ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कई तरह की स्पेशल छूट लेकर आए हैं. कार डीलर्स 10 सेडान कारें पर भी स्पेशल छूट दे रहे हैं.

नई दिल्ली: नवरात्रि और दीवाली के आसपास के इस समय कुछ नया खरीदने के लिए साल का सबसे शुभ समय माना जाता है. अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई सेडान कार खरीदने का प्लॉन बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. कार डीलर्स अपने ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कई तरह की स्पेशल छूट लेकर आए हैं. कार डीलर्स 10 सेडान कारें पर भी स्पेशल छूट दे रहे हैं. इसलिए, अगर आप नई सेडान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये वक्त आपके लिए फायदेमंद है.
डीलर्स दे रहे हैं स्पेशल ऑफर
भारत की दिग्गज कार निर्माता मारुति सुजुकी अपने डिजायर सब-कॉम्पैक्ट सेडान पर आकर्षक छूट दे रही है. इस वक्त 50,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ 40,000 रुपये की कैश छूट भी दी जा रही है. हुंडई भी अपने ग्राहकों को 50,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ 40,000 रुपये की फ्लैट कैश छूट दे रही है. इसके अलावा, अगर आप एक सरकारी या कॉर्पोरेट कर्मचारी हैं, तो आपको कार के साथ 5000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी. इन सब के अलावा भी अलग-अलग कंपनियां कई तरह की छूट दे रही हैं.मॉडल नाम कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस अतिरिक्त छूट मारुति डिजायर 40,000 रुपये 50,000 रुपये टोयोटा ईटीओएस 20,000 रुपये 15,000 रुपये होंडा सिटी 62,000 रुपये हुंडई वरना 20,000 रुपये 20,000 रुपये 20,000 रुपये हुंडई एलेंट्रा 25,000 रुपये 35,000 रुपये हुंडई एक्सेंट 40,000 रुपये 45,000 रुपये 5,000 रुपये फोर्ड एस्पायर 40,000 रुपये 40,000 रुपये टाटा टिगॉर 60,000 रुपये 20,000 रुपये 2500 रुपये टाटा ज़ेस्ट 45,000 रुपये 25,000 रुपये 2700 रुपये निसान सनी 42,000 रुपये 30,000 रुपये 5000 रुपये
Source: IOCL



























