एक्सप्लोरर

IIP October 2023: 16 महीने के उच्च स्तर पर आईआईपी ग्रोथ रेट, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन की तेज हुई रफ्तार

Industrial Growth: ठीक साल भर पहले अक्टूबर 2022 के महीने में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि एक महीने पहल ग्रोथ रेट मामूली थी...

देश के औद्योगिक क्षेत्र में अक्टूबर महीने के दौरान शानदार तेजी दर्ज की गई. मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर महीने में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर पिछले 16 महीने में सबसे ज्यादा रही.

इतनी रही आईआईपी की ग्रोथ रेट

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर महीने में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन यानी आईआईपी की ग्रोथ रेट 11.7 फीसदी रही, जो 16 महीने में सबसे ज्यादा है. इससे पहले सितंबर महीने के दौरान औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में महज 4.5 फीसदी की दर से वृद्धि आई थी, जबकि साल भर पहले तो गिरावट दर्ज की गई थी.

विनिर्माण क्षेत्र का ऐसा रहा हाल

एनएसओ के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर महीने के दौरान विनिर्माण क्षेत्र के आउटपुट में 10.4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. साल भर पहले इस सेक्टर के आउटपुट में 5.8 फीसदी की गिरावट आई थी. आलोच्य महीने के दौरान खनन क्षेत्र के आउटपुट में 13.1 फीसदी की तेजी आई,जबकि साल भर पहले यानी अक्टूबर 2022 में महज 2.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी.

सबसे ज्यादा बिजली का योगदान

इलेक्ट्रिसिटी यानी बिजली सेक्टर को देखें तो इसमें अक्टूबर 2023 के दौरान 20.4 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी आई. साल भर पहले अक्टूबर 2022 में इस सेक्टर की ग्रोथ रेट महज 1.2 फीसदी रही थी. अक्टूबर महीने के दौरान सबसे ज्यादा ग्रोथ रेट बिजली के उत्पादन में ही देखी गई है.

चालू वित्त वर्ष में अब तक का हाल

चालू वित्त वर्ष की बात करें तो इस साल अप्रैल से अक्टूबर के दौरान मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का आउटपुट 6.4 फीसदी बढ़ा है. इसी तरह चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 8 महीने के दौरान खनन क्षेत्र का आउटपुट 9.4 फीसदी और बिजली क्षेत्र का आउटपुट 8 फीसदी बढ़ा है. साल भर पहले यानी पिछले वित्त वर्ष के शुरुआती 8 महीनों में तीनों सेक्टरों की ग्रोथ रेट क्रमश: 5 फीसदी, 4 फीसदी और 9.4 फीसदी रही थी.

खुदरा महंगाई ने भी दी राहत

इससे कुछ देर पहले खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए गए. खुदरा महंगाई के आंकड़ों ने भी सरकार और रिजर्व बैंक को राहत दी. अनुमानों के उलट खुदरा महंगाई की दर पिछले महीने भी 6 फीसदी से नीचे रही. ऐसी आशंका थी कि नवंबर में खुदरा महंगाई की दर 6 फीसदी के पार निकल सकती है. हालांकि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने खुदरा महंगाई 5.55 फीसदी के स्तर पर रही.

ये भी पढ़ें: फिर से बढ़ गई डेडलाइन, अब अगले साल की इस तारीख तक फ्री में अपडेट कर सकते हैं आधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
MSME Bill: आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget