एक्सप्लोरर

IIP Data: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर, जनवरी में औद्योगिक उत्पादन 1.3 फीसदी बढ़ा

IIP Data: देश का औद्योगिक उत्पादन धीरे-धीरे सुधर रहा है और जनवरी में आए आंकड़ों में भी इसमें तेजी देखी गई है. जनवरी में आईआईपी में 1.3 फीसदी की बढ़त सालाना आधार पर देखी गई है.

IIP Data: जनवरी 2022 में औद्योगिक उत्पादन सालाना आधार पर 1.3 फीसदी की दर से बढ़ा है. सरकारी आंकड़ों में बताया गया कि यह वृद्धि मुख्य रूप से खनन और विनिर्माण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के कारण हुई है. जनवरी 2021 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 0.6 फीसदी की गिरावट आई थी.

माइनिंग सेक्टर में 2.8 फीसदी की तेजी
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2021 में खनन क्षेत्र में 2.4 फीसदी की दर्ज की गई गिरावट के मुकाबले जनवरी 2022 में 2.8 फीसदी की वृद्धि हुई. विनिर्माण क्षेत्र में जनवरी 2022 के दौरान 1.1 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले इसी महीने इसमें 0.9 फीसदी की गिरावट आई थी.

बिजली उत्पादन में आई गिरावट
हालांकि बिजली उत्पादन में जनवरी 2022 में 0.9 फीसदी की गिरावट आई जबकि जनवरी 2021 में 5.5 फीसदी का विस्तार हुआ था. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि में, आईआईपी की वृद्धि दर 13.7 फीसदी रही, जबकि वर्ष 2020-21 की समान अवधि में इसमें 12 फीसदी की गिरावट आई थी.

कोरोनाकाल के बाद सुधर रही है देश में औद्योगिक उत्पादन की स्थिति
पिछले कोरोनाकाल में देश में औद्योगिक उत्पादन में बड़ी गिरावट आई थी और आर्थिक गतिविधियां ठप होने से देश के आईआईपी डेटा पर असर आया था. मार्च 2020 में देशव्यापी लॉकडाउन के चलते इसके बाद एक समय आईआईपी 18.7 फीसदी तक की गिरावट पर आ गई थी. हालांकि दीरे-धीरे लॉकडाउन खुलने और आर्थिक कामकाज सुचारू रूप से चलने के बाद औद्योगिक उत्पादन में अच्छा सुधार भी देखा गया. हालांकि दिसंबर 2021 के आईआईपी डेटा के मुताबिक ये 10 महीनों के निचले स्तर तक भी आ गया था. 

ये भी पढ़ें

कच्चे तेल के दाम में तेजी के बाद आज देश में पेट्रोल डीजल के दाम क्या हैं, चेक करें अपने शहर के भाव

EPF Rate: ईपीएफ खाताधारकों को मिलेगी सौगात, शनिवार 12 मार्च को ईपीएफओ बोर्ड करेगी 2021-22 के लिए ब्याज दर का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Fake Currency: इन इलाकों में रहने वाले सावधान, 65 लाख के नकली नोट जब्त
Fake Currency: इन इलाकों में रहने वाले सावधान, 65 लाख के नकली नोट जब्त
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget