एक्सप्लोरर

IIP Data: लगातार तीसरे महीने औद्योगिक उत्पादन में रही तेजी, जनवरी 2023 में 5.2 फीसदी के दर से बढ़ा इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन

IIP Data Update: जनवरी 2023 में 5.2 फीसदी के दर औद्योगिक उत्पादन बढ़ा है जबकि जनवरी 2022 में 2 फीसदी के दर से बढ़ा था.

IIP Data For January 2023: जनवरी 2023 में देश के औद्योगिक विकास (Industrial Growth) में तेजी आई है. जनवरी महीने में औद्योगिक उत्पादन आउटपुट ( Industrial Production Output) 5.2 फीसदी के दर से बढ़ा है. वहीं दिसंबर महीने के लिए औद्योगिक उत्पादन दर ( Index Of Industrial Production) के आंकड़े में बदलाव कर उसे 4.3 फीसदी से बढ़ाकर 4.7 फीसदी कर दिया गया है. ये लगातार तीसरा महीना है जब औद्योगिक उत्पादन आउटपुट में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

सांख्यिकी मंत्रालय ( Statistics Ministry) ने इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन ( IIP) का आंकड़ा जारी किया है. जारी किए गए डाटा के मुताबिक जनवरी महीने में औद्योगिक उत्पादन 5.2 फीसदी के दर से बढ़ा है. जबकि दिसंबर 2022 में आईआईपी दर को रिवाइज कर 4.7 फीसदी कर दिया गया है.  जनवरी महीने में औद्योगिक उत्पादन के बेहतर आंकड़े का श्रेय मैन्युफैक्चरिंग ( Manufacturing) और इलेक्ट्रसिटी प्रोडक्शन ( Electricity Production) को जाता है. मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट दिसंबर के 3.1 फीसदी के मुकाबले जनवरी 2023 में 3.7 फीसदी रहा है. इलेक्ट्रसिटी प्रोडक्शन 10.4 फीसदी के मुकाबले 12.7 फीसदी रहा है. माइनिंग सेक्टर ( Mining Sector) में दिसंबर में 10 फीसदी का ग्रोथ रेट देखने को मिला था जबकि जनवरी 2023 में ये केवल 8.8 फीसदी के दर से बढ़ा है. 

प्राइमरी और कैपिटल गुड्स का आउटपुट 9.6 फीसदी और 11 फीसदी के दर से बढ़ा है. जो बीते महीने में 8.4 फीसदी और 7.8 फीसदी रहा था. इंफ्रास्ट्रक्चर ऑफ प्रोडक्शन और नॉन-ड्यूरेबल्स गुड्स 8.1 फीसदी और 6.2 फीसदी के दर से बढ़ा है. दिसंबर में 9.1 फीसदी और 7.6 फीसदी का ग्रोथ रेट देखने को मिला था. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का आउटपुट दिसंबर के -11 फीसदी की बजाए जनवरी 2023 में - 7.5 फीसदी रहा है. 

जनवरी 2023 में बेहतर आईआईपी दर की उम्मीद  पहले से जताई जा रही थी. 28 फरवरी को जनवरी में कोर सेक्टर का ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी देखने को मिला था जो दिसंबर में 7 फीसदी था. कोर सेक्टर के प्रदर्शन पर इंडस्ट्रियल ग्रोथ का प्रदर्शन निर्भर करता है. 2022-23 के पहले 10 महीनों में आईआईपी ग्रोथ रेट 5.4 फीसदी रहा है जो 2021-22 के 13.7 फीसदी के मुकाबले कम है. 

ये भी पढ़ें 

Tata Technologies IPO: 2 दशक बाद IPO बाजार में टाटा समूह देगी दस्तक, टाटा टेक्नोलॉजीज ने सेबी के पास दाखिल किया ड्रॉफ्ट पेपर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
खाना-पीना, कैश सब कर लें स्टोर... जानें किस देश के PM ने नागरिकों से की ये अपील
खाना-पीना, कैश सब कर लें स्टोर... जानें किस देश के PM ने नागरिकों से की ये अपील

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया, पडिक्कल ने संभाला
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget