एक्सप्लोरर

Financial Plan: सिर्फ फाइनेंशियल प्लान नहीं है काफी, जानिए कब-कब करना चाहिए बदलाव?

Review of Financial Plan: फाइनेंशियल प्लान बनाना जितना जरूरी है, समय के साथ उसे सही बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है. इसके लिए प्लान के रिव्यू की जरूरत होती है...

जीवन के आने वाले दिनों की टेंशन कम करने के लिए फाइनेंशियल प्लान जरूरी है. कमाई के साथ पैसे की बचत करना और उन्हें अच्छे से निवेश करना, इसके लिए फाइनेंशियल प्लान बनाने की जरूरत होती है. इसमें लोगों के शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म हर तरह के टारगेट शामिल होते हैं. बहुत सारे लोगों के पास कोई योजना नहीं होती. वहीं कई लोगों के पास योजना तो होती है, लेकिन उसमें खामियां होती हैं.

क्यों महत्वपूर्ण है फाइनेंशियल प्लान?

सबसे पहले फाइनेंशियल प्लान के महत्व को समझ लेते हैं. फाइनेंशियल प्लान आपकी लाइफ जर्नी में गाइड यानी मार्गदर्शक की तरह काम करता है. ये आपको कमाई, खर्च, बचत और निवेश को काबू में रखने में मदद करता है. ताकि आप पैसों को मैनेज करके फाइनेंशियल गोल्स को हासिल कर सकें. फाइनेंशियल प्लान पैसों से जुड़ी अनिश्चितताओं के लिए आपको तैयार करता है. यही वजह है कि निवेश के साथ इंश्योरेंस और इमरजेंसी फंड भी आपके फाइनेंशियल प्लान का अहम हिस्सा होने चाहिए. 

क्यों जरूरी है फाइनेंशियल प्लान का रिव्यू?

ज्यादातर फाइनेंशियल प्लानर साल में कम से कम एक बार फाइनेंशियल प्लान का रिव्यू करने की सलाह देते हैं. फाइनेंशियल प्लान का रिव्यू इसलिए जरूरी है ताकि पता चले कि फाइनेंशियल गोल को हासिल करने की दिशा में आपका निवेश सही ट्रैक पर है या नहीं. फाइनेंशियल प्लान में कहां सुधार की गुंजाइश है, इसके बारे में पता चलता है, साथ ही ये आपको निवेश से जुड़ी गलतियां करने से भी बचाता है.

सैलरी बढ़ने के साथ बदलें प्लान

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो हर साल आपकी सैलरी बढ़ती होगी. फाइनेंशियल प्लान बनाते समय सैलरी पर काफी जोर दिया जाता है. इसलिए हर साल सैलरी बढ़ने पर फाइनेंशियल प्लान का रिव्यू और निवेश में थोड़ा बदलाव तो बनता है. प्रमोशन, जॉब चेंज, नौकरी छूटने और लंबे समय तक बिना नौकरी रहना कुछ ऐसे फेज हैं. जब आपकी इनकम में बड़ा बदलाव आता है. इन स्थितियों में आपको फाइनेंशियल प्लान का डीप रिव्यू करने की जरूरत होगी.

जीवन इन पड़ावों में पड़ती है जरूरत

हर व्यक्ति के जीवन में कई अहम पड़ाव जैसे शादी, बच्चा, बच्चे की पढ़ाई, घर खरीदना और रिटायरमेंट आते हैं, जिससे प्राथमिकताएं बदलती हैं. इन मामलों में फाइनेंशियल प्लान का रिव्यू जरूर करें. ऐसा इसलिए क्योंकि अब आपको सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि पूरी फैमिली के लिए फाइनेंशियल प्लान बनाने की जरूरत है. निवेश की तरह इंश्योरेंस के लिए भी ये नियम लागू होता है. अगर आपके पास अभी तक इंडिविजुलस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है तो शादी होने पर आप फैमिली फ्लोटर प्लान ले सकते हैं.

बड़ा लोन लेने के बाद भी करें रिव्यू

जब आप होम लोन, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी या एजुकेशन लोन जैसा कोई बड़ा लोन लेते हैं तो फाइनेंशियल प्लान का रिव्यू करना बहुत जरूरी है. लोन के लिए अप्लाई करने से पहले अपनी एसेट्स पर गौर करना चाहिए ताकि पता चले कि आप कितना डाउन पेमेंट कर सकते हैं. EMI के लिहाज से भी फाइनेंशियल प्लान का रिव्यू करें, क्योंकि हाउसिंग लोन की वजह से आपका काफी खर्च बढ़ जाएगा. ऐसे में आपको ये पता होना चाहिए कि दूसरे फाइनेंशियल गोल्स के लिए आप निवेश कर पाएंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें: बिहार को मिल सकता है तेल के कुएं का तोहफा, ओएनजीसी ने शुरू किया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget