एक्सप्लोरर

Bihar Oil Well: बिहार को मिल सकता है गड़ा हुआ खजाना, ओएनजीसी ने शुरू किया ये काम

ONGC in Bihar: ओएनजीसी जल्दी ही इस मामले में तलाशी अभियान की शुरुआत करने जा रही है. कंपनी पहले ही सीस्मिक डेटा हासिल कर चुकी है...

बिहार को जल्दी ही गड़े खजाने का तोहफा मिल सकता है. सरकारी कंपनी ओएनजीसी जल्द ही बिहार में तेल के एक कुएं की खुदाई करने वाली है. यह बिहार में स्थित गंगा घाटी में तेल की खोज के प्रयासों का हिस्सा है.

समस्तीपुर में होगी तेल की तलाश

ईटी की एक रिपोर्ट में ओएनजीसी की डाइरेक्टर सुषमा रावत के हवाले से इसकी जानकारी दी गई है. उन्होंने बताया कि ओएनजीसी जिस ब्लॉक में तेल की तलाशी करने जा रही है, वह बिहार के समस्तीपुर जिले में स्थित है. यह पूरा ब्लॉक 300 वर्ग किलोमीटर का है. उसके लिए ओएनजीसी पहले ही 3डी सीस्मिक डेटा हासिल कर चुकी है.

इसी साल होगी पहले कुएं की खुदाई

ओएनजीसी तेल की तलाश के प्रयासों में दो कुओं की खुदाई करने वाली है. पहले कुएं की ड्रिलिंग इसी साल होगी. पहले कुएं की खुदाई पर ओएनजीसी को 30 से 35 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. पहले कुएं की खुदाई से जो डेटा हासिल होगा, उससे कंपनी को दूसरे कुएं की खुदाई में मदद मिलेगी, साथ ही उसे पूरे एक्सप्लोरेशन ब्लॉक के लिए योजना तैयार करने में मदद मिलेगी.

आधी सदी बाद हो रहा प्रयास

बिहार में इससे पहले तेल के कुओं की तलाश के प्रयास कई दशक पहले हुए थे. करीब आधी सदी पहले अंतिम बार बिहार में तेल के कुएं खोदे गए थे. उसके बाद से अब तक पिछले पांच दशकों में काफी सारे सीस्मिक डेटा निकलकर सामने आए हैं. नए कुएं की ड्रिलिंग से उन डेटा का बेहतर इस्तेमाल करना संभव हो सकेगा.

बलिया में भी होगी खुदाई

ओएनजीसी देश की सबसे बड़ी तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी है. कंपनी बिहार के समस्तीपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के बलिया में भी गंगा बेसिन में ही एक अन्य ब्लॉक में कुएं खोदने वाली है. अगर इन प्रयासों में तेल का पता चलता है तो इससे स्थानीय उद्योगों और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों को ऑयल मैप पर स्थान मिलेगा. हालांकि बलिया वाले मामले में ओएनजीसी को जमीन के अधिग्रहण से जुड़ी दिक्कतें आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: Siti Networks की बैंकरप्सी का मामला, एनसीएलटी ने 3 अप्रैल तक रोकी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP के शिवपुरी में बनेगा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ खर्च करेगा अडानी डिफेंस, युवाओं को मिलेगा रोजगार
MP के शिवपुरी में बनेगा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ खर्च करेगा अडानी डिफेंस, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Finance Tips: सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित
सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित
SIP Investment: 5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित
5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget