एक्सप्लोरर

Ideas of India Summit 2023: 'अगले साल कम हो सकती है भारत की वृद्धि दर, इन फैक्टर्स का होगा असर' - डीके जोशी

Ideas of India Summit 2023: अभी दुनिया भर की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं महंगाई और महंगे ब्याज दर की समस्या का सामना कर रही है. इसका असर आर्थिक वृद्धि दर पर देखने को मिल सकता है.

Ideas of India 2.0: अगले साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर की रफ्तार पर कुछ लगाम लगने की आशंका है. क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी (Dharmakirti Joshi, Chief Economist, CRISIL) ने यह आशंका व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर आने वाले समय में कम हो सकती है. उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में आ रही नरमी को इसका कारण बताया. जोशी ने कहा कि अगले साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर की रफ्तार 7 फीसदी से कम रह सकती है.

इतनी रह सकती है वृद्धि दर

क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पूर्व कार्यकारी निदेशक- भारत, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका - सुरजीत सिंह भल्ला (Surjit Singh Bhalla, Former Executive Director, IMF for India, Bangladesh, Bhutan and Sri Lanka) एबीपी के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट (Ideas Of India) के क्राइसिस इन द ग्लोबल इकोनॉमी (Cisis In The Global Economy) सेशन में बातें कर रहे थे. ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ने की रफ्तार 7 फीसदी रहने वाली है. उन्होंने कहा कि अगले साल इस दर के कम होकर करीब 6 फीसदी रहने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाएं सुस्त पड़ रही हैं और इसका असर यानी स्पिलओवर भारत के ऊपर भी होने वाला है.

पिछले साल आईं ये चुनौतियां

दरअसल पिछला साल महंगाई और विभिन्न चुनौतियों के लिहाज से मुश्किलों भरा रहा था. अमेरिका और यूरोप की कई बड़ी अर्थव्यस्थाओं ने दशकों की सबसे ज्यादा महंगाई का सामना किया. फरवरी 2022 में यूक्रेन के ऊपर रूस के द्वारा हमला करने के बाद दुनिया के कई हिस्सों में तो खाने-पीने की चीजों का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया.

इन सेक्टर्स पर होगा ज्यादा असर

क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री ने भी इस फैक्टर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आम तौर पर विकसित देशों में आर्थिक सुस्ती का दौर देखने को मिल सकता है. अमेरिका और यूरोप में महंगाई को काबू करने के लिए तेजी से ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं. इसके कारण इन अर्थव्यवस्थाओं के ऊपर स्लोडाउन का खतरा है. यह स्लोडाउन निर्यात के माध्यम से हम तक पहुंचेगा. सर्विस एक्सपोर्ट्स पर निर्भर करने वाले सेक्टर इसकी सबसे ज्यादा मार झेलने वाले हैं.

रेपो रेट हाइक पर ब्रेक की उम्मीद

भारत की बात करें तो क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री जोशी मानते हैं कि अब रेपो रेट बढ़ाए जाने यानी कर्ज की ब्याज दरों के महंगे होने का दौर थम जाना चाहिए. जोशी ने महंगाई का हवाला देते हुए बताया कि किस तरह रेपो रेट इसे काबू करने में मददगार है. साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ा कि रिजर्व बैंक अब तक पर्याप्त मात्रा में ब्याज दरों को बढ़ा चुका है और अब इसे बढ़ाए जाने की रफ्तार पर ब्रेक लगने की उम्मीद है.

श्रम की गुणवत्ता बनेगी समस्या

उन्होंने भारत में गुणवत्ता युक्त श्रम की कमी की समस्या पर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, भारत का आधा श्रम बल सेकेंडरी स्कूल से कम शिक्षा प्राप्त है. उनके पास कोई कौशल नहीं है, इस कारण मुझे लगता है इस तरह की गुणवत्ता वाले कौशल के साथ अर्थव्यवस्था को रफ्तार नहीं दी जा सकती है. श्रम एक समस्या बन जाएगा. पूंजी होगी, सुधारों से दक्षता आ जाएगी, लेकिन श्रम की गुणवत्ता की समस्या रहेगी, जिसे दूर करने की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget