एक्सप्लोरर

IdeaForge Technologies IPO: ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी आइडियाफोर्ज का आईपीओ 26 जून को खुल रहा, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड

ideaForge IPO Update: आइडियाफोर्ज ड्रोन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है और पहली ऐसी कंपनी होगी जिसकी बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी.

IdeaForge Technologies IPO: मुंबई बेस्ड ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (Drone Manufacturing Company) आइडियाफोर्ज (ideaForge) का आईपीओ अगले हफ्ते 26 जून को बाजार में निवेशकों के बीच पैसा जुटाने के लिए दस्तक देने जा रहा है. निवेशक 29 जून तक आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 638 - 672 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है. 

आइडियाफोर्ज आईपीओ के जरिए प्राइस बैंड के अपर लेवल के हिसाब से 567 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. आईपीओ में 75 फीसदी कोटा यानि 412 से 425 करोड़ रुपये संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है. 15 फीसदी यानि 82-85 करोड़ रुपये आईपीओ का साइज गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है. जबकि आईपीओ के साइज का 10 फीसदी यानि 55-57 करोड़ रुपये रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है. 23 जून को आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुलेगा. कंपनी प्री-आईपीओ राउंड में 60 करोड़ रुपये निवेशकों से जुटा चुकी है. 

 पिछले ही महीने शेयर बाजार के रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने आईपीओ (IPO) लॉन्च करने की मंजूरी दे दी थी और कंपनी ने फरवरी में आईपीओ लाने के लिए ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया था. आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के फ्रेश यानि नए शेयर्स जारी किए जायेंगे जबकि 48.69 शेयर्स कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स आईपीओ के जरिए बेचेंगे. 

आइडियाफोर्ज पहली ड्रोन कंपनी होगी जिसकी बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी. आईपीओ से जुटाये गए रकम से कर्ज चुकाने के अलावा वर्किंग कैपिटल के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.  ideaForge दिग्गज टेलीकॉम हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Qualcomm, दिग्गज घरेलू आईटी कंपनी इंफोसिस समेत Florintree Capital Partners समर्थित कंपनी है. आईपीओ में   Qualcomm समेत कुछ और निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.  

ideaForge डिफेंस और होमलैंड सिक्योरिटी UAV (Unmanned Aerial Vehicles) सेगमेंट की देश की दिग्गज कंपनियों में से एक है जिसकी स्थापना आईआईटी बॉम्बे ( IIT Bombay) के पूर्व छात्र ने की थी. कंपनी के ड्रोन का प्रोटोटाइप आमिर खान की फिल्म 3 Idiots में भी नजर आया था. 

ये भी पढ़ें: 

टेस्ला की जल्द होगी भारत में एंट्री, एलन मस्क ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जताया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget