एक्सप्लोरर

ICICI Bank Home Loan: घर खरीदने जा रहे लोगों के लिए खुशखबरी, ICICI बैंक ने होम लोन की ब्याज दर में की कटौती

ICICI Bank Home Loan Interest Rate: सपनों का घर खरीदना चाह रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. दरअसल ICICI बैंक ने होम लोन की ब्याज दरें घटा दी है. यानी ICICI बैंक सस्ता होम लोन दे रहा है. ये सुविधा बैंक द्वारा 31 मार्च 2021 तक के लिए दी गई है. वहीं बताया जा रहा है कि संशोधित ब्याज दर बैंक द्वारा 10 साल में सबसे कम ब्याज दर हैं.

कई बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों ने होम लोन की दरों को काफी सस्ता कर दिया है. इब इस फेहरिस्त में निजी क्षेत्र का बैंक आईसीआईसीआई भी शामिल हो गया है. दरअसल ICICI बैंक ने होम लोन की ब्याज दर में बड़ी कटौती की है. इस बाबत ICICI बैंक ने आज घोषणा की कि, उसने होम लोन की ब्याज दर को घटाकर 6.70% कर दिया है. संशोधित ब्याज दर, बैंक द्वारा 10 वर्षों में सबसे कम ब्याज दर हैं और ये आज से ही प्रभावी हैं. गौरतलब है कि घटी ब्याज दरों का लाभ ग्राहक 31 मार्च 2021 तक ही उठा सकते हैं. साथ ही ये भी बता दें कि  बैंक ने 75 लाख तक के होम लोन पर ही ये ब्याज दर घटाई है. 75 लाख से ऊपर के लोन पर ब्याज दर 6.74%  रहेगी.

'आईमोबाइल पे' पर करें आवेंदन और तुरंत लें मंजूरी

होमबॉयर्स, और जो बैंक के ग्राहक भी नहीं हैं, वे भी बैंक की वेबसाइट और मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म, 'आईमोबाइल पे' के जरिए बेहद आसान तरीके से  होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. वे अपने निकटतम आईसीआईसीआई बैंक शाखा में एक सुविधाजनक डिजीटल एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं. इसके साथ ही ग्राहक अपने होम लोन की मंजूरी तुरंत डिजिटली हासिल कर सकेंगे.

ग्राहकों के लिए डिजिटली एडवांस प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया है

आईसीआईसीआई बैंक के हेड, सेक्योर्ड एसेट्स रवि नारायण के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में कस्टमर्स की तरफ से अपने इस्तेमाल के लिए मांग बढ़ रही है. हमारा मानना ​​है कि किसी व्यक्ति के लिए अपने सपनों के घर को खरीदने के लिए यह उपयुक्त समय है. इसी को देखते हुए हमने सोचा कि घर खरीदने को इच्छुक लोगों को सस्ती ब्याज दरों पर होम लोन दिया जाना चाहिए. इसके बाद हमने ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटली एडवांस प्लेटफॉर्म भी मुहैया कराया, इसकी मदद से होम लोन के लिए तो आवेदन किया ही जा सकता है साथ ही होम लोन की तुरंत मंजूरी भी ली जा सकती है.

 2020 में बैंक का मॉर्गेज लोन पोर्टफोलियो  2 लाख करोड़ के पार पहुंचा

बता दें कि नवंबर महीने में आईसीआईसीआई बैंक देश मे प्राइवेट सेक्टर का पहला ऐसा बैंक बना जिसने मॉर्गेज लोन पोर्टफोलियो में 2 ट्रिलियन (2 लाख करोड़) के पार चला गया. बैंक ने तीसरी तीमाही के रिजल्ट के दौरान बताया था कि उसका मॉर्गेज डिसबर्समेंट 2021 की तीसरी तिमाही में दूसरी तिमाही की तुलना में बढ़ गया है. दिसंबर 2020 में ये ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था.

ये भी पढ़ें

ग्लोबल मार्केट के दबाव में भारत में भी गोल्ड और सिल्वर सस्ता, जानें कितनी गिरीं आज कीमतें

विप्रो की सबसे बड़ी डील, ब्रिटिश कंस्लटेंसी Capco को 145 करोड़ डॉलर में खरीदेगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget