एक्सप्लोरर

सिर्फ 10 साल में चार गुणा बढ़ोतरी..., अगले 3 वर्षों में 45 हजार करोड़ का हो जाएगा ये बिजनेस, गर्मी में आप भी कर सकते हैं प्लान

आईआईसीएमए ने 27 मार्च को आइसक्रीम दिवस घोषित किया है. केंद्रीय पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने आधिकारिक तौर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत की.

हर कोई ऐसा कुछ कारोबार करना चाहता है, जहां पर अधिक से अधिक मुनाफा हो पाए. ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा प्लान करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके हौसले को बढ़ सकती है.  पिछले करीब दशक में भारतीय आइसक्रीम के बाजार में चार गुना की बढ़ोतरी हुई है और अगले तीन वर्षों में इसके 45,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की उम्मीद है. 

उद्योग निकाय ने शुक्रवार को यह संभावना जताई. भारतीय आइसक्रीम विनिर्माण संघ (IICMA) के आंकड़ों के मुताबिक, आइसक्रीम बाजार मौसमी प्रकृति का होने के बावजूद लोगों की खर्च-योग्य आय में वृद्धि, उपभोक्ता पसंद में बदलाव और वितरण चैनलों के विस्तार की वजह से आइसक्रीम के बाजार में भारी वृद्धि देखी गई है. 

आईआईसीएमए ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत में पिछले दस वर्षों में आइसक्रीम की खपत में चार गुना वृद्धि देखी गई है. वास्तव में, इस क्षेत्र के अगले तीन वर्षों में 45,000 करोड़ रुपये और अगले आठ वर्षों में 90,000 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच जाने का अनुमान है.’’ इसके अलावा, ठोस दूध उत्पादों और पैकेजिंग सामग्री की कीमतों में स्थिरता ने आइसक्रीम निर्माताओं को प्रतिस्पर्धी मूल्य रखने और लाभप्रदता बढ़ाने में सक्षम बनाया है. उद्योग निकाय ने कहा, ‘‘उपभोक्ता प्रीमियम, स्वास्थ्य-उन्मुख और अभिनव स्वादों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं, जिससे ब्रांड प्लांट-आधारित, कम चीनी और उच्च प्रोटीन वाली आइसक्रीम की पेशकश कर रहे हैं.’’

इसके अलावा, सरकार खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश पर प्रोत्साहन भी दे रही है. ये रणनीतिक दृष्टिकोण भारत को बढ़ते आइसक्रीम बाजार का लाभ उठाने के इच्छुक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करता है. संगठन ने कहा, 'बढ़ती खर्च-योग्य आय, शहरीकरण और विकसित उपभोक्ता प्राथमिकताएं खासकर पहली एवं दूसरी श्रेणी के शहरों में मांग को बढ़ावा दे रही हैं.’’ आईआईसीएमए ने 27 मार्च को आइसक्रीम दिवस घोषित किया है. केंद्रीय पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने आधिकारिक तौर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत की. 

ये भी पढ़ें: ATM निकासी से लेकर LPG कीमतें तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget