एक्सप्लोरर

Hyundai Motor IPO: हुंडई मोटर्स ला रही देश का सबसे बड़ा आईपीओ, SEBI के पास जमा कराए पेपर्स

Hyundai Motor IPO: देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर ने अपने आईपीओ के लिए शनिवार को सेबी के पास DRHP दाखिल कर दिया.

Hyundai Motor IPO: अगर आप आईपीओ में पैसे लगाना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. साउथ कोरिया की कंपनी हुंइई मोटर अपने भारतीय यूनिट का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. इस कंपनी ने आईपीओ लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपने ड्राफ्ट पेपर्स जमा करवा दिए हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक कंपनी ने शनिवार 15 जून 2024 को सेबी के पास अपने आईपीओ के लिए DRHP दाखिल किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी 17.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है.

मार्केट से 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की है योजना

मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक देश की दिग्गज मोटर कंपनियों में से एक हुंडई मोटर्स आईपीओ के जरिए कुल 3 अरब डॉलर यानी करीब 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर सकती है. अगर कंपनी 25,000 करोड़ का आईपीओ लाती है तो यह अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. इससे पहले भारतीय जीवन बीमा निगम के नाम देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने का खिताब है. कंपनी साल 2022 में 21,008 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी. इसके अलावा पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन (One97 Communications) ने आईपीओ के जरिए 18,300 करोड़ और कोल इंडिया ने 15,199 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश की थी.

आईपीओ OFS के जरिए किया जाएगा जारी

मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल के जरिए लाया जाएगा और इसके एक भी शेयर फ्रेश नहीं जारी किए जाएंगे. DRHP के मुताबिक कंपनी इस आईपीओ के जरिए 142,194,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जा सकती है. कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी आईपीओ से पहले प्री-आईपीओ राउंड पर भी विचार कर रही है.

भारत में दो दशक बाद किसी ऑटोमोबाइल कंपनी का आ रहा इतना बड़ा आईपीओ

देश में करीब दो दशक के लंबे इंतजार के बाद किसी ऑटोमोबाइल कंपनी का इतना बड़ा आईपीओ आने वाला है. इससे पहले मारुति सुजुकी का आईपीओ साल 2003 में आया था. इससे पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला के आईपीओ को सेबी से मंजूरी मिल गई है. इस आईपीओ को सिटी इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया, कोटक महिंद्रा कैपिटल जैसी कंपनियां मैनेज करेंगी.

कब तक आ सकता है आईपीओ

DRHP फाइल होने के बाद इस सेबी से मंजूरी मिलने में 60 से 90 दिन तक का वक्त लग सकता है. ऐसे में यह आईपीओ सितंबर या अक्तूबर तक आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड का कहर, पिछले तीन साल में हर दूसरे शहरी के साथ हुई ठगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget