एक्सप्लोरर

घर बैठे ऐसे अपने AADHAAR CARD में बदलवाएं पता, लें पूरे प्रोसेस की जानकारी

अगर आधार कार्ड में पता गलत छपा है तो घबराएं नहीं, इस प्रोसेस से आप घर बैठे-बैठे अपने आधार कार्ड में पता अपडेट कर सकते हैं.

नई दिल्लीः आधार कार्ड लगभग सभी सरकारी सेवाओं का फायदा लेने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज हो गया है. देश में जारी लॉकडाउन के दौरान कई सरकारी सुविधाओं के लिए लोगों के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है. हालांकि, कई बार आधार कार्ड होने के बावजूद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और वो इसलिए क्योंकि उसमें दी गई कई जानकारी सही नहीं होती है.

आधार में पता गलत छपा है तो होती है दिक्कत

कई बार आधार कार्ड में पता पुराना हो जाता है या गलत छपा होता है तो इसके चलते लोगों को दिक्कतें होती हैं. अब इससे निपटने के लिए आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI ने लोगों को नई सुविधा दी है जिसके तहत आप बिना आधार सेंटर पहुंचे या लाइन में लगे बिना अपने पते की जानकारी आधार कार्ड पर बदलवा सकते हैं.

UIDAI ने ट्वीट करके दी जानकारी

UIDAI ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि कैसे आप बिना किसी चार्ज के आधार कार्ड में अपना एड्रेस घर बैठे बैठे बदलवा सकते हैं. इसके लिए प्रोसेस के बारे में भी जानकारी दी गई है.

कैसे बदलवाएं घर बैठे आधार में पता- यहां जानें

सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं और यहां My Adhaar टैब पर जाकर उसमें से Update your adhaar और फिर Update your address online पर क्लिक करें. इस प्रोसेस के बाद आपके स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जिसमें Proceed update address पर क्लिक करें. इसके बाद एक और नया पेज खुलेगा जिसमें आधार नंबर और यूनीक कैप्चा डालकर ओटीपी के लिए क्लिक करें. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और इसके जरिए आपको लॉनइन करना होगा.

लॉगइन करने के बाद Update address via address proof का ऑप्शन दिखाई देने लगेगा और इस ऑप्शन को चुनकर आपको अपने नए एड्रेस की जानकारी भरनी होगी. यहां पर कुछ विशेष दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और इसके लिए अपने मोबाइल फोन से कलर्ड फोटो क्लिक करें और बताई गई जरूरी जगह पर अपलोड कर दें.

इस प्रोसेस के बाद आपकी अर्जी का वेरिफिकेशन आपके द्वारा दिए गए डॉक्यूमेंट के जरिए और अन्य बातों के आधार पर होगा. ये सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधार कार्ड पर आपका एड्रेस बदल दिया जाएगा और UIDAI द्वारा जारी कर दिया जाएगा. नया आधार कार्ड आपको पोस्ट के जरिए कुछ दिन में मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें

जानिए दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को आज भी है किस बात का मलाल, खुद बताई ये बात

Stock Market में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 800 पॉइंट से ज्यादा गिरा, निफ्टी फिसलकर 9000 के पास पहुंचा

Air Asia ने कर्मचारियों की अप्रैल महीने की सैलरी में 20 फीसदी कटौती की-सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?
UPI पर 15 अक्टूबर से चार्ज, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 4 हफ्तों बाद क्या होगा?
UPI पर 15 अक्टूबर से चार्ज, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 4 हफ्तों बाद क्या होगा?
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget