एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: अडानी एंटरप्राइजेज आज भी मजबूत, अडानी पावर को नुकसान, ऐसा रहा बाकी शेयरों का हाल

Adani Share Price Today: अडानी समूह के लिए आज का दिन भी ठीक नहीं रहा. समूह के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट आ रही है. हालांकि कुछ शेयरों के भाव में सुधार हो रहा है...

Adani Share Price: घरेलू शेयर बाजार (Indian Share Market) ने सप्ताह की शुरुआत भले ही लगातार दो दिनों की गिरावट से उबरकर की, लेकिन अडानी समूह के लिए आज भी नुकसान का क्रम बरकरार रहा. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अडानी के ज्यादातर शेयरों (Adani Group Stocks) को नुकसान उठाना पड़ा.

5 शेयरों के भाव में गिरावट

सोमवार का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 में से 5 शेयर ग्रीन जोन में रहे. हालांकि इनमें से 3 के भाव में बेहद मामूली तेजी रही और इनके भाव लगभग पुराने स्तर पर ही टिके रहे. वहीं दूसरी ओर अडानी समूह के 5 शेयरों को नुकसान उठाना पड़ गया. इससे पहले शुक्रवार को भी अडानी समूह के शेयर अच्छी शुरुआत के बाद नुकसान में चले गए थे.

दूसरे दिन भी गिरा ये शेयर

अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में बिकवाली का ट्रेंड आज दूसरे दिन भी जारी रहा. आज इसके भाव में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट आई. अडानी पावर में लगातार अच्छी तेजी देखने को मिल रही थी. पिछले सप्ताह अडानी पावर का शेयर 10 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ था. पिछले दो दिन में इसके भाव में करीब ढाई फीसदी का करेक्शन हुआ है.

इन्हें भी हो गया नुकसान

अडानी पावर के अलावा भी समूह के कई शेयरों को नुकसान हुआ है. अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के भाव में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई. वहीं अडानी ग्रीन (Adani Green), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और एनडीटीवी (NDTV) को भी नुकसान उठाना पड़ गया.

इन शेयरों के भाव मजबूत

दूसरी ओर फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) लगातार दूसरे दिन फायदे में रहा. आज इसका भाव डेढ़ फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) में करीब 1 फीसदी की तेजी आई.  वहीं अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयर हल्के-फुल्के मजूबत हुए.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 229.40 -0.28
अडानी एंटरप्राइजेज 2486.20 1.44
अडानी ग्रीन 961.00 -0.31
अडानी पोर्ट्स 742.25 0.96
अडानी पावर 271.60 -1.67
अडानी ट्रांसमिशन 830.60 -0.08
अडानी विल्मर 422.35 -0.76
अडानी टोटल गैस 670.10 0.13
एसीसी

1834.00

-0.23
अंबुजा सीमेंट 455.95 0.07

शेयर बाजार ने की वापसी

आज का दिन घरेलू शेयर बाजार के लिए भी अच्छा साबित हुआ. घरेलू बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज उबरने में कामयाब हुआ. दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 100 अंक की बढ़त लेकर 62,725 अंक के पास बंद हुआ. वहीं निफ्टी करीब 40 अंक चढ़कर 18,600 अंक के पार निकल गया.

ये भी पढ़ें: आईटीआर की तरह आसान हो जाएगा जीएसटी रिटर्न, सीबीआईसी करने जा रहा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोन रिकवरी पर RBI के नए नियम, बदसुलूकी पर बैंक देंगे हर घंटे 250 रुपए का हर्जाना
लोन रिकवरी पर RBI के नए नियम, बदसुलूकी पर बैंक देंगे हर घंटे 250 रुपए का हर्जाना
सुबह- सुबह कितने का मिल रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आज का एलपीजी रेट
सुबह- सुबह कितने का मिल रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आज का एलपीजी रेट
फिर बढ़े पेट्रोल के दाम? जानें आपके शहर में कितने का हुआ पेट्रोल- डीजल
Petrol- Diesel Price Today: फिर बढ़े पेट्रोल के दाम? जानें आपके शहर में कितने का हुआ पेट्रोल- डीजल
Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget