एक्सप्लोरर

Housing Sales: घरों की हुई रिकॉर्डतोड़ बिक्री, रियल एस्टेट के लिए खुशखबरी लाया नया साल 

Housing Demand: देश के 7 बड़े शहरों में न सिर्फ घरों की बिक्री में उछाल आया है बल्कि बिना बिके मकानों की संख्या भी तेजी से कम हो रही है.

Housing Demand: भारत में घरों की डिमांड तेजी से बढ़ती ही जा रही है. साल 2023 रियल एस्टेट सेक्टर के लिए खुशखबरी लेकर आया था. अब 2024 में भी कुछ ऐसा ही हाल बना हुआ है. इस साल की पहली तिमाही में घरों की डिमांड तेज उछाल पर रही और उसने एक दशक में तिमाही बिक्री का उच्चतम स्तर छू लिया है. देश के टॉप 7 शहरों में जनवरी-मार्च के बीच लगभग 1.30 लाख से भी ज्यादा मकान बिके हैं. सालाना आधार पर बिक्री में लगभग 14 फीसदी का उछाल आया है. साल 2023 की पहली तिमाही में 1.13 लाख से ज्यादा मकान बेचे गए थे.

एनसीआर में बिना बिके घरों की संख्या सबसे तेजी से घटी 

एनरॉक की रिपोर्ट के अनुसार, इन बड़े शहरों में लगभग 1 लाख से ज्यादा नए मकान लॉन्च हुए हैं. साथ ही पहली तिमाही में टॉप 7 शहरों में बिना बिके घरों की संख्या भी सालाना आधार पर लगभग 7 फीसदी घटकर 5,80,890 यूनिट रह गई है. पिछले साल इसी तिमाही में इन्वेंट्री लगभग 6,26,750 यूनिट थी. इसमें भी सबसे ज्यादा इन्वेंट्री एनसीआर में घटी है. एनसीआर में बिना बिके घरों की संख्या 27 फीसदी कम हुई है. इसके साथ ही एनसीआर का अनसोल्ड स्टॉक अब मुंबई, पुणे और हैदराबाद से कम हो गया है.

मुंबई और पुणे में बिके सबसे ज्यादा मकान 

एनरॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी ने बताया कि टॉप 7 शहरों में कुल बिक्री में मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन (MMR) और पुणे की हिस्सेदारी 51 फीसदी से ज्यादा है. एमएमआर में 24 फीसदी सालाना वृद्धि और पुणे में 15 फीसदी से अधिक की वार्षिक वृद्धि देखी गई है. टॉप 7 शहर में न्यू लॉन्च के आंकड़े एक लाख यूनिट से ऊपर बने रहे. साल 2023 की पहली तिमाही के मुकाबले साल 2024 में एक फीसदी वृद्धि देखी गई. जनवरी-मार्च 2023 में यह आंकड़ा 1,09,570 यूनिट था और साल 2024 की पहली तिमाही में यही आंकड़ा 1,10,865 यूनिट रहा है. 

महंगे घरों की डिमांड तेजी से बढ़ रही  

रिपोर्ट के अनुसार, एमएमआर और हैदराबाद में सबसे ज्यादा नए मकानों की सप्लाई हुई है. टॉप 7 शहरों में न्यू लॉन्च का 51 फीसदी इन दो जगहों पर ही देखा गया है. इसके अलावा 1.5 करोड़ रुपये से महंगे घरों की डिमांड में भी उछाल देखा जा रहा है. देश की आर्थिक तरक्की से महंगे घरों की डिमांड भी बढ़ी है. साल 2024 में लगभग 83 फीसदी न्यू लॉन्च एमएमआर, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में हुए.

ये भी पढ़ें 

Upcoming IPO: मशहूर ज्वेलरी कंपनी लाएगी 1100 करोड़ रुपये का आईपीओ, सेबी को दिए दस्तावेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें
Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget