एक्सप्लोरर

Housing Prices: इन बड़े शहरों में बड़ा मुश्किल हुआ घर खरीदना, सिर्फ सितंबर तिमाही में 20 पर्सेंट तक बढ़ गए दाम

Credai Housing Prices Tracker: रियल एस्टेट सेक्टर रफ्तार पकड़ रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर हाउसिंग सेक्टर पर हो रहा है. खासकर शहरों में घरों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं...

रियल एस्टेट सेक्टर इन दिनों जबरदस्त तेजी के दौर से गुजर रहा है. खासकर हाउसिंग सेक्टर में कीमतों के मोर्चे पर लगातार तेजी देखने को मिल रही है, जिसने बड़े शहरों में लोगों के लिए अपने घर का सपना पूरा कर पाना बड़ा मुश्किल बना दिया है. सिर्फ सितंबर तिमाही के दौरान देश के बड़े शहरों में घरों के दाम 20 फीसदी तक बढ़े हैं.

इन कारणों से बढ़े हैं घरों के दाम

क्रेडाई ने शुक्रवार को 2023 की तीसरी तिमाही की हाउसिंग प्राइस ट्रैकर रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जुलाई से सितंबर के तीन महीनों के दौरान घरों की कीमतों में तेजी का क्रम बरकरार रहा है. मकानों के दाम खरीदारी की सकारात्मक धारणा से बढ़ रहे हैं. घरों की डिमांड मजबूत बनी हुई है. दूसरी ओर ब्याज दरों की स्थिरता से भी घरों की मांग को सपोर्ट मिल रहा है.

टॉप पर दक्षिण के 2 शहर

रिपोर्ट के अनुसार, देश के आठ बड़े शहरों में तीसरी तिमाही के दौरान घरों के दाम में सालाना आधार पर 10 फीसदी की तेजी देखी गई है. इसका मतलब हुआ कि पिछले साल जुलाई से सितंबर के दौरान देश के आठ बड़े शहरों में घरों के दाम का जो स्तर था, वो इस साल जुलाई से सितंबर के दौरान 10 पर्सेंट बढ़ा है. सबसे ज्यादा 19 फीसदी की बढ़ोतरी हैदराबाद में देखने को मिली है. वहीं 18 फीसदी की वृद्धि के साथ बेंगलुरू दूसरे नंबर पर है.

बाकी बड़े शहरों का हाल

दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता और पुणे में भी इस दौरान घरों के दाम में 10-10 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. तीनों शहरों में सितंबर तिमाही के दौरान मकानों के दाम 12-12 पर्सेंट बढ़े हैं. इस दौरान अहमदाबाद में घर 9 फीसदी महंगे हुए हैं, जबकि चेन्नई में मकानों के दाम में सालाना आधार पर 7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. सबसे कम 1 फीसदी की वृद्धि मुंबई नगर निगम क्षेत्र में देखी गई है.

तिमाही के हिसाब से भी तेजी

तिमाही दर तिमाही के आधार पर भी लगभग सभी बड़े शहरों में मकान महंगे हुए हैं. सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में ही दूसरी तिमाही की तुलना में तीसरी तिमाही में घरों के दाम नहीं बढ़े हैं. तिमाही आधार पर घरों के दाम में सबसे ज्यादा 9 फीसदी की तेजी बेंगलुरू में आई है. अप्रैल-जून की तुलना में जुलाई-सितंबर के दौरान घरों के दाम में पुणे में 6 फीसदी, हैदराबाद में 5 फीसदी, अहमदाबाद और मुंबई नगर निगम क्षेत्र में 2-2 फीसदी व चेन्नई और कोलकाता में 1-1 फीसदी की तेजी देखी गई है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें: अब ICICI Bank ने भी दी सुविधा, ऐसे कर सकते हैं रूपे क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget