एक्सप्लोरर

Home Loan Tips: रिटायरमेंट के बाद अगर चाहिए होम लोन तो जान लें ये जरूरी बातें, फायदे में रहेंगे

Home Loan Tips: रिटायरमेंट के बाद होम लोन आसानी से नहीं मिलता है. लेकिन अगर थोड़ी समझदारी और तैयारी के साथ लोन के लिए अप्लाई किया जाए तो कामयाबी भी मिल सकती है.

Home Loan Tips:  रिटायरमेंट के बाद होम लोन आसानी से नहीं मिलता है. बैंक भी आमतौर पर एक रिटायर हो चुके आदमी को लोन देने में हिचकिचाते हैं. हालांकि अगर थोड़ी समझदारी और तैयारी के साथ लोन के लिए अप्लाई किया जाए तो कामयाबी भी मिल सकती है. सीनियर सिटीजंस को होम लोन लेने के लिए कुछ अधिक शर्तों को पूरा करना होता है. आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता  रहे हैं जो होम लोन लेने में आपकी मदद करेंगी.

पात्रता
होम लोन अप्‍लाई करने से पहले वरिष्ठ नागरिकों को अपनी उम्र, आय और दूसरे पहलुओं के आधार पर पात्रता जांच लेनी चाहिए. यह ध्यान रखें कि अलग-अलग बैंकों में पात्रता अलग-अलग होती है. जानकारों का मानना है कि आवेदक को ऐसा पेंशनर होना चाहिए जिनके मामले में लोन की अवधि के दौरान स्‍टेबल पेंशन इनकम की अपेक्षा हो. आवेदक की उम्र आवेदन की तारीख से 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. लोन रिपेमेंट आवेदक की उम्र 75 साल होने से पहले पूरा हो जाना चाहिए. इसे ऐसे समझें कि 70 साल के पेंशन पाने वाले आवेदक को केवल 5 साल का होम लोन मिल सकता है.

को-एप्लीकेंट
रिटायरमेंट के बाद होम लेन के लिए अप्लाई करते वक्त अपने साथ एक को-एप्लीकेंट जोड़ना एक बेहतर ऑप्शन है. ऐसा करने से कर्ज देने वाले संस्‍थान का जोखिम कम हो जाता है. को-एप्लीकेंट ऐसे व्‍यक्ति को बनाना चाहिए जिसकी स्‍थायी इनकम और अच्‍छा क्रेडिट स्‍कोर हो. रिटायरमेंट के बाद होम लोन के लिए अप्लाई करते वक्त लोन तो मिल जाता है लेकिन इसकी रकम कम होती है. लोन की रकम तब ही बढ़ती है जब अच्छी कमाई वाला कोई को-एप्लीकेंट साथ में जुड़ न जाए. को-एप्‍लीकेंट को जोड़ने से लोन मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.  यह लंबी अवधि के लिए मुनासिब दरों पर मिल सकता है.

कम से कम कर्ज लें
होम लोन के लिए कम लोन-टू-वैल्‍यू (एलटीवी) रेशियो रखें और घर खरीदने के लिए अपना कॉन्ट्रिब्‍यूशन ज्‍यादा रखें. इससे प्रॉपर्टी में खरीदार का कॉन्ट्रिब्‍यूशन बढ़ जाता है और ईएमआई घट जाती है. खरीदार का कॉन्ट्रिब्‍यूशन ज्यादा होने से बैंक का जोखिम कम होता है. वहीं, कम ईएमआई से लोन की एफोर्डेबिलिटी बढ़ती है. ये दोनों बातें खरीदार की लोन की पात्रता को बढ़ाते हैं.

सिक्योर्ड लोन करेगा आपकी मदद
किसी एसेट की गारंटी पर लिया जाने वाला लोन सिक्‍योर्ड लोन कहलाता है. सिक्‍योर्ड लोन के मामले में बैंकों का जोखिम कम होता है. सिक्‍योर्ड लोन के लिए नियम अनसिक्‍योर्ड लोन के मुकाबले थोड़े नरम होते हैं. प्रॉपर्टी, गोल्‍ड, शेयर, म्‍यूचुअल फंड या पीपीएफ इत्‍यादि जैसे एसेट्स पर लोन लिया जा सकता है.

क्रेडिट स्कोर
अच्छा क्रेडिट स्कोर रिटायर हो चुके लोगों के लिए भी जरुरी है. ज्‍यादातर बैंक और वित्‍तीय संस्‍थान 750 और इससे अधिक के स्‍कोर को अच्‍छा मानते हैं.

सरकारी बैंक का करें रुख
रिटारमेंट के बाद अगर आपकी आय आपकी पेंशन है तो आप लोन के लिए किसी सरकारी बैंक में अप्लाई करें. सरकारी बैंक पेंशनर लोन देते हैं जिसके लिए पात्रता के पैमाने पर खरा उतरना आसान हो सकता है. इनमें पर्सनल लोन के मुकाबले ब्‍याज की दरें थोड़ी कम होती हैं.

यह भी पढ़ें: 

Multibagger Stock Tips: तीन महीने में इस पेनी स्टॉक ने 1 लाख रुपये को बना दिया 20 लाख रुपये, क्या आपने खरीदा?

Multibagger Stock Tips: इस पेनी स्टॉक ने डेढ़ साल में दिया 5150% रिटर्न, निवेशक हो गए मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
Oil And Gas Update: अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget