एक्सप्लोरर

ऐसे बढ़ने वाली है आपके होम लोन, कार लोन की EMI

रेपो दर में बढ़त का अनुमान लगाते हुये कई बैंकों ने पहले ही अपनी ब्याज दरों में बढ़त कर दी है.

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ने आज मुख्य नीतिगत दर रेपो रेट को 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.25 फीसदी कर दिया. पिछले चार साल से ज्यादा समय के बाद आज पहली बार रेपो दर बढ़ाई गई. विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से महंगाई को लेकर चिंतित आरबीआई ने ये फैसला लिया है. इससे बैंकों का कर्ज महंगा होगा और होम लोन, ऑटो लोन के की ईएमआई बढ़ सकती है.

रेपो दर में बढ़त का अनुमान लगाते हुये कई बैंकों ने पहले ही अपनी ब्याज दरों में बढ़त कर दी है. स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक आफ बड़ौदा ने पिछले सप्ताह अपनी कर्ज दरों में 0.1 फीसदी तक बढ़त कर दी. इससे आपके लोन की ईएमआई बढ़ना तय है. आपके लिए जानने लायक बात ये है कि होम लोन और कार लोन की ब्याज दरों में अच्छा खासा इजाफा देखा जा सकता है.

मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन चली बैठक के बाद आज रेपो दर बढ़ाने की घोषणा की गई. रिजर्व बैंक गवर्नर ऊर्जित पटेल सहित समिति के सभी छह सदस्यों ने रेपो दर बढ़ाने के पक्ष में अपना मत दिया. रेपो दर वह दर होती है जिस पर केन्द्रीय बैंक एक दिन-एक रात की फौरी जरूरत के लिये बैंकों को कैश मुहैया कराता है. इसके साथ ही रिवर्स रेपो दर भी इसी अनुपात में बढ़ाकर छह फीसदी हो गई. इस दर पर केन्द्रीय बैंक बैंकों से अतिरिक्त नकदी उठाता है.

28 जनवरी 2014 को बढ़ाई गई थी दरें रिजर्व बैंक ने इससे पहले 28 जनवरी 2014 को रेपो दर में बढ़ोतरी की थी. उस समय रेपो दर 0.25 फीसदी बढ़ाकर आठ फीसदी पर पहुंच गई थी. उसके बाद से इसमें या तो गिरावट आती रही अथवा दर को स्थिर रखा गया. जनवरी 2015 में पहली बार इसमें चौथाई फीसदी की कटौती कर इसे 7.75 फीसदी पर लाया गया.

आरबीआई पॉलिसी की खास बातें चालू वित्त वर्ष की आज यह दूसरी मौद्रिक नीति समीक्षा की गई. इसमें रिजर्व बैंक ने कच्चे तेल के दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ने को लेकर चिंता जताई है. हालांकि केन्द्रीय बैंक ने 2018- 19 के लिये आर्थिक बढ़त के अनुमान को 7.4 फीसदी पर बरकरार रखा है.

अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति 4.58 फीसदी रही है. पिछले छह महीने में सकल खुदरा मुद्रास्फीति चार फीसदी से ऊपर रही है, हालांकि इस दौरान रिजर्वबैंक ने नीतिगत दर में यथास्थिति बनाए रखी.

उर्जित पटेल ने कहा कि घरेलू आर्थिक गतिविधियों में हाल की तिमाहियों में सुधार आया है और उत्पादन और मांग के बीच जो फासला था वह करीब करीब खत्म हो गया. निवेश गतिविधियों में भी स्थिति बेहतर हुई है.

पटेल ने कहा कि मुद्रास्फीति को लेकर रिजर्व बैंक सतर्कता बरतता रहेगा. एमपीसी की अप्रैल में हुई पिछली बैठक के बाद से विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम 66 डालर से बढ़कर 74 डालर पर पहुंच गये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget