एक्सप्लोरर

Hindenburg का दावा- रिपोर्ट में लगाए आरोपों को सेबी चीफ माधबी पुरी बुच ने कुछ हद तक माना, कौन से हैं वो आरोप- जानें

Hindenburg Research on SEBI: हिंडनबर्ग ने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच का स्टेटमेंट लगाते हुए कहा है कि उसके आरोपों को कुछ हद तक सेबी चीफ ने मान लिया है.

Hindenburg Research on SEBI: हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के ताजा मामले में शॉर्ट सेलर फर्म ने कहा है कि हमारी लेटेस्ट रिपोर्ट में लगाए गये आरोपों को सेबी प्रमुख ने कुछ हद तक स्वीकारा है. हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ने शनिवार रात सेबी की प्रमुख माधबी पुरी बुच के ऊपर सनसनीखेज खुलासे का दावा करते हुए आरोप लगाया कि उनका और उनके पति का अडानी के स्कैंडल से कनेक्शन है. रिपोर्ट में सीधा लिखा गया है कि सेबी ने इसीलिए अडानी समूह की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की मंशा नही जाहिर की क्योंकि सेबी चीफ का निवेश अडानी संबंधित एंटिटीज में था. 

हिंडनबर्ग का 11 अगस्त की रात का लेटेस्ट एक्स पोस्ट

हिंडनबर्ग ने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच का स्टेटमेंट लगाते हुए कहा है कि..

"सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने 10 अगस्त 2024 को हिंडनबर्ग द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में एक बयान जारी किया. इसके मुताबिक हिंडनबर्ग रिपोर्ट में जिस फंड के बारे में कहा है उसमें साल 2015 में निवेश किया गया था जब वे दोनों सिंगापुर में रहने वाले निजी नागरिक थे. ये माधबी के सेबी में शामिल होने, यहां तक ​​​​कि पूर्णकालिक सदस्य के रूप में भी आने से लगभग 2 साल पहले का निवेश है. 

इस फंड में निवेश करने का फैसला इसलिए लिया गया था क्योंकि चीफ इंवेस्टमेंट ऑफिसर अनिल आहूजा, धवल के स्कूल और आईआईटी दिल्ली के बचपन के दोस्त हैं. साथ ही सिटीबैंक, जेपी मॉर्गन और 3आई ग्रुप पीएलसी के पूर्व कर्मचारी होने के नाते, उनका कई दशकों का मजबूत निवेश करियर है जिसकी अनिल आहूजा ने पुष्टि भी की है. किसी भी समय फंड ने किसी भी अडानी समूह की कंपनी के बांड, इक्विटी या डेरिवेटिव में निवेश नहीं किया..."

क्या है पूरा मामला- शुरू से जानें

शनिवार सुबह हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- Something Big Soon India... ये चार शब्द एक्स पर पोस्ट किए और इसी के साथ भारतीय वित्तीय संसार में खलबली मचाने की कोशिश में वो सफल रहे. सोशल मीडिया से लेकर फाइनेंशियल मार्केट में चर्चा का बाजार गरम हो गया कि हिंडनबर्ग का अगला शिकार कौन होगा क्योंकि डेढ़ साल पहले जनवरी 2023 में अडानी समूह पर अपनी रिपोर्ट निकालकर हिंडनबर्ग ने घरेलू शेयर बाजार में भूचाल ला दिया था और इसके बाद कई महीनों तक अडानी समूह के शेयर गिरते रहे.

24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग ने गौतम अडानी पर किया था वार

डेढ़ साल पहले हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के खिलाफ जो रिपोर्ट निकाली थी उसका नतीजा सबको पता है. हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के चलते अडानी समूह के शेयरों में 83 फीसदी तक की गिरावट आई थी और ग्रुप मार्केट कैप 80 बिलियन डॉलर से ज्यादा घट गया था. शेयर बाजार नियामक सेबी ने ने जांच के बाद अडानी समूह को आरोपमुक्त माना और सुप्रीम कोर्ट में भी हिंडनबर्ग रिपोर्ट को पूरी तरह सही नहीं माना गया था.

ये भी पढ़ें

Hindenburg Research: हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट के बाद पहला कारोबारी दिन, शेयर बाजार में आ ना जाए गिरावट- सबकी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप
Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget