एक्सप्लोरर

Hindenburg Research: सेबी चीफ माधबी पुरी बुच ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को किया खारिज, बोलीं- ये है चरित्रहनन की कोशिश

Hindenburg Research Report: हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार रात को आई नई रिपोर्ट में सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के ऊपर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. अब सेबी चीफ की उन आरोपों पर पहली प्रतिक्रिया आई है...

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने एक बार फिर से रिपोर्ट जारी की है. शनिवार को जारी नई रिपोर्ट में बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अब उन आरोपों पर सेबी चेयरपर्सन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने हिंडनबर्ग रिसर्च के द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और उसे चरित्रहनन की कोशिश बताया.

आरोपों में नहीं है कोई सच्चाई

सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने रविवार की सुबह जारी एक संयुक्त बयान में कहा- 10 अगस्त को आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट में हमारे खिलाफ लगाए गए आरोपों के संदर्भ में हम बताना चाहते हैं कि हम रिपोर्ट में लगाए गए आधारहीन आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं. उसमें कहीं भी सच्चाई नहीं है. हमारा जीवन और फाइनेंस खुली किताब की तरह है. हमें जो भी खुलासे करने की जरूरत थी, वो सारी जानकारियां बीते सालों में सेबी को दी गई हैं.

सारे फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट कर सकते हैं जारी

सेबी चेयरपर्सन और उनके पति ने आगे कहा- हमें अपने किसी भी फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट को पब्लिक करने से कोई ऐतराज नहीं है. यहां तक कि हम जब प्राइवेट लाइफ जी रहे थे, उस समय के वित्तीय दस्तावेजों को भी जारी कर सकते हैं. हम किसी भी अथॉरिटी को सारे डॉक्यूमेंट उपलब्ध करा सकते हैं.

बाद में जारी करेंगी डिटेल में बयान

उन्होंने हिंडनबर्ग के आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह सेबी के द्वारा भेजे गए कारण बताओ नोटिस के जवाब में चरित्रहनन करने का प्रयास है. सेबी चेयरपर्सन ने कहा कि पूरी पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए वह जल्दी ही इस मामले में विस्तार से बयान जारी करने वाली हैं.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में ये आरोप

आपको बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने करीब डेढ़ साल पहले पहली बार उस समय सुर्खियां बटोरी थी, जब उसने अडानी समूह के खिलाफ आरोप लगाते हुए रिपोर्ट जारी की थी. हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस बार रिपोर्ट जारी करने से पहले शनिवार की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अपडेट में कहा था कि जल्दी ही कुछ बड़ा होने वाला है. उसके बाद शनिवार देर शाम उसकी रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कहा गया है कि अडानी समूह के खिलाफ सेबी की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है क्योंकि समूह के साथ सेबी चेयरपर्सन व उनके पति के कथित कनेक्शन रहे हैं.

ये भी पढ़ें: हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी चेयरपर्सन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- अडानी घोटाले से है कनेक्शन, इस कंपनी में है हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget