एक्सप्लोरर

Financial Goal for Kids Education: महंगी हो रही है उच्च शिक्षा, बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिये अभी से तैयार करें Education Corpus

Financial Goal for Kids Education: महंगी हो रही शिक्षा के मद्देनजर बच्चों के higher education के लिये education corpus तैयार करना बेहद जरुरी है. अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दें.

Financial Planning for Kids Education: शिक्षा भी महंगाई से अछूती नहीं है. इस वर्ष भी कई मेडिकल कॉलेजों ने अपनी फीस में अच्छा खासा इजाफा किया है. आज की तारीख में बच्चों के higher education के लिये education corpus तैयार करना बेहद जरुरी है. क्योंकि परिवार में  शादी के बाद किसी मद में सबसे ज्यादा खर्च होता है तो वो बच्चों के उच्च शिक्षा पर. भारत में शिक्षा का खर्च दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, जो कि किसी भी अभिभावक के लिये सबसे चिंता का सबब है. 

Ashoka, Jindal या फिर Manipal जैसे प्राइवेट यूनिवर्सिटी Under Graduate कोर्स के लिये सलाना 5 से 11 लाख रुपये तक की फीस लेते हैं. इसलिये बच्चों की शिक्षा के लिये फाइनैंशियल प्लानिंग अभी से शुरू किया जाना बेहद जरुरी है. जिससे बच्चों के बड़े होने पर जब खर्च का समय आये तो अभिभावक पर अचानक वित्तीय बोझ ना पड़े. 

शिक्षा भी महंगाई से अछूती नहीं

शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है. एक अनुमान के मुताबिक हर वर्ष शिक्षा करीब 10 से 12 फीसदी की दर से महंगी होती जा रही है. हर शिक्षण संस्थान प्रत्येक वर्ष अपनी फीस बढ़ाते जा रहे हैं. घर के बाकी खर्चों पर महंगाई के बोझ के मुकाबले शिक्षा के क्षेत्र में महंगाई दोगुनी गति से बढ़ रही है. उदाहरण के लिये आईआईएम बैंगलुरू के दो वर्ष के एमबीए कोर्स के लिये एक दशक पहले 13 लाख खर्च करने पड़ते थे. लेकिन उसी कोर्स के लिये अब 23 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं. 

भविष्य में भी शिक्षा और महंगी ही होगी. उदाहरण के लिये 4 साल की इंजीनियरिंग कोर्स के लिये अभी 12 लाख रुपये चुकाने पड़ते हैं लेकिन दस साल बाद इसी कोर्स के लिये 25 से 30 लाख रुपये के बीच चुकाने पड़ सकते हैं. पांच साल के निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS course के लिये अभी 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक की फीस देनी होती है. जरा सोचिये 10 साल बाद निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस क्या होगी.  अगर अभी से फाइनैंशियल प्लानिंग नहीं किया गया तो एक मध्यम वर्ग परिवार के लिये अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना असंभव सा हो जाएगा. 

अभी से करे प्लानिंग 

Education cost हर वर्ष 10 फीसदी के दर से महंगी हो रही है. जो अभिभावक अपने बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग या एमबीए करते देखना चाहते हैं उन्हें अभी से बेहतर जगहों पर निवेश शुरू कर देनी चाहिये. ताकि जब बच्चे बड़े हो जायें उनका दाखिला लेने का समय आये तो पर्याप्त फंड मौजूद रहे. सबसे पहले आपको फंड का लक्ष्य तय करना चाहिये. उस दिशा में सेविंग शुरू कर देनी चाहिये. इसके लिये Systematic Investment Planning (SIP) के जरिये निवेश करना चाहिये. इनकम बढ़ने के साथ SIP की रकम की समीक्षा करनी चाहिये और उसे समय समय पर बढ़ाते भी रहना चाहिये. 

म्यूचुअल फंड में SIP के जरिये निवेश करें 

किसी भी निवेशक को भविष्य के फाइनैंशियल लक्ष्य को पूरा करने के लिये SIP के तहत हर महीने म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिये. आप अपने फाइनैंशियल एडवाइजर से बाजार में मौजूद बेहतर म्यूचुअल फंड्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं जो शानदार रिटर्न दे रहे हैं. अच्छे म्यूचुअल फंड हाउसेज के  Small Cap, Mid Cap और Large Cap में निवेश करना चाहिये. 

कई जानकार अभिभावक को Term Insurance Plan भी लेने की सलाह देते हैं. अगर अभिभावक की मृत्यु हो जाये तो बच्चों की शिक्षा का लक्ष्य इससे प्रभावित ना हो. साथ ही ज्यादा महंगे चार्ज के चलते Child Product Plans को नजरअंदाज करने की भी सलाह दे रहे हैं.  

ये भी पढ़े: 

PM Vaya Vandana Yojana: जानियें सीनियर सिटीजन के लिये चलाई जा रही इस स्कीम के बारे में, जो देता है 9250 रुपये का मंथली पेंशन

Life Insurance: जीवन बीमा पॉलिसी लेना महंगा हो सकता है, कंपनियां प्रीमियम रेट्स बढ़ाने पर कर रही विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget