एक्सप्लोरर

निवेश से जुड़े इन पांच मंत्रों को जान लें तो कर पाएंगे शानदार कमाई, पाएंगे बढ़िया रिटर्न

अच्छा रिटर्न पाने के लिए हम आपको यहां कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो कि आपके बेहद काम आएंगे.

नई दिल्लीः पैसा कमाना ही नहीं पैसा बचाना भी बेहद जरूरी है और इसके साथ पैसा बढ़ाने के लिए निवेश की जरूरत पड़ती है. निवेश करने की सलाह के तहत ये बताया जाता है कि जल्द निवेश शुरू करना चाहिए और लगातार निवेश करते रहना चाहिए. हालांकि निवेश करते समय हम कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो हमारे पैसा बढ़ाने की राह में बाधक बन जाती हैं. अच्छा रिटर्न पाने के लिए हम आपको यहां कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो कि आपके बेहद काम आएंगे और आपके पैसा बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद कर पाएंगे.

1. अपने निवेश लक्ष्यों को तय करें जानकारों के मुताबिक अगर आप निवेश कर रहे हैं तो आपको ये पता होना चाहिए कि किस लक्ष्य के लिए आप पैसा लगा रहे हैं. पैसा लगाने का उद्देश्य आपके सामने साफ होना चाहिए. घर खरीदने, प्रॉपर्टी बनाने, बच्चों की पढ़ाई, शादी या रिटायरमेंट के लिए आप निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा अगर घूमने-फिरने के लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए निवेश कर रहे हैं तो इसकी समयसीमा भी आपके पास तय होनी चाहिए. कुल मिलाकर निवेश किस लक्ष्य के लिए किया जा रहा है ये आपके सामने होना चाहिए.

2. रिस्क उठाने की कुछ क्षमता होनी चाहिए कहा जाता है कि 'नो रिस्क, नो गेन' तो आपको भी इस मंत्र पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए. बिना जोखिम के आप ज्यादा रिटर्न पाने की उम्मीद नहीं रख सकते हैं. कम जोखिम वाले निवेश प्रोडक्ट आपको साधारण ही रिटर्न दे सकते हैं लिहाजा अपने निवेश पोर्टफोलियो में थोड़े रिस्क के लिए स्थान रखें. अगर फायदा कमाना है तो ऐसे निवेश विकल्पों में पैसा लगाना होगा जो साधारण जोखिम के साथ आपको अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखते हों. म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार में इस तरह के निवेश ऑप्शन आपको मिल सकते हैं.

3. दीर्घकालीन निवेश करें दीर्घकालीन यानी लंबे समय के लिए आपको निवेश करना चाहिए. छोटी-छोटी अवधि के लिए किए गए निवेश से आपकी शॉर्ट टर्म की जरूरतें पूरी हो सकती हैं लेकिन बड़े लक्ष्यों के लिए आपको लंबी अवधि का निवेश करने की जरूरत होती है. लंबे समय में निवेश प्रोडक्ट रिटर्न भी अच्छा देते हैं और शेयर बाजार में भी लॉन्ग टर्म में अच्छी कमाई की उम्मीद की जा सकती है.

4. जरूरी हो तो प्रोफेशनल की सलाह लें अगर आपने निवेश से पहले रिसर्च नहीं की है या आपको सही जानकारी नहीं है तो प्रोफेशनल फाइनेंशियल सलाह लेना अच्छा रहेगा. आप किसी गलत प्रोडक्ट में पैसा न लगा दें और अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई को खो न बैठें इसके लिए आपको लगता है कि पूरी जानकारी नहीं है तो निश्चित तौर पर प्रोफेशनल की सलाह लें.

5. जल्दबाजी न करें अपने निवेश लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए. पहले पूरी तरह फैसला लें ले कि किस लक्ष्य, किस अवधि, कितनी रकम और कितने रिटर्न के लिए निवेश करना है. इसके अलावा सिर्फ निवेश शुरू करते समय ही नहीं निवेश से निकलते समय भी जल्दबाजी न करें. अपने इंवेस्टमेंट की पूरी तरह समीक्षा करें और इसके बाद सोच-समझकर फैसला लें.

इस तरह अगर आप निवेश से पहले इन टिप्स पर ध्यान देंगे तो आपको अच्छा रिटर्न तो मिलेगा ही, आपके पैसे पर जोखिम भी कम होगा और लंबे समय में आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाब हो पाएंगे.

ये खबर एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे
दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे
1 घंटे में निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़, दलाल स्ट्रीट को मिला दीवाली गिफ्ट
1 घंटे में निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़, दलाल स्ट्रीट को मिला दीवाली गिफ्ट
Apple भी लागत घटाने में लगा, AI पर काम कर रहे कर्मचारियों के बजट में कटौती
Apple भी लागत घटाने में लगा, AI पर काम कर रहे कर्मचारियों के बजट में कटौती
डीजल में 15% Isobutanol मिलेगा, गडकरी ने बताया टेस्टिंग जारी
डीजल में 15% Isobutanol मिलेगा, गडकरी ने बताया टेस्टिंग जारी

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget