एक्सप्लोरर

No Claim Bonus: पूरे साल नहीं किया हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम तो मिलेगा नो-क्लेम बोनस का लाभ, जानें इसके डिटेल्स

Health Insurance: अगर कोई व्यक्ति अपने हेल्थ इंश्योरेंस का इस्तेमाल पूरे साल में एक बार भी नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में इंश्योरेंस कंपनी नो-क्लेम बोनस का लाभ देती है.

No Claim Bonus on Health Insurance: आजकल के समय में हर व्यक्ति हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) जरूर खरीद रहा है जिससे वह अपने भविष्य को सुरक्षित कर सके. कोरोना महामारी के बाद लोग हेल्थ इंश्योरेंस में जमकर निवेश कर रहे हैं. अगर कोई पॉलिसीहोल्डर पूरे साल में एक बार भी हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम (Health Insurance Claim) नहीं करता है तो इसे नो-क्लेम बोनस (NCB) का लाभ मिलता है. यह बोनस का लाभ पॉलिसी होल्डर को साल के आखिरी महीने में मिलता है.

यह बोनस इंश्योरेंस के बीमा कवरेज से जुड़ी हुई होती है. ऐसे में यह पॉलिसीहोल्डर के लिए एक रिवार्ड की तरह होता है. ऐसे में इससे बीना कंपनी पॉलिसी के प्रीमियम को कम करके दिखाकर इसे मार्केटिंग के लिए यूज करती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि हेल्थ इंश्योरेंस पर मिलने वाला बोनस दो तरह का होता है. आइए जानते हैं इस बारे में-

ज्यादा कवरेज का मिलता है लाभ
अगर कोई व्यक्ति अपने हेल्थ इंश्योरेंस का इस्तेमाल पूरे साल में एक बार भी नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में इंश्योरेंस कंपनी नो-क्लेम बोनस का लाभ देती है. इससे उस पॉलिसीहोल्डर की अगले साल तक बीमा कवर में इजाफा हो जाता है. इस बढ़े हुए बीमा कवर का लाभ केवल उस स्थिति में मिलेगा जब अगले साल आप अपने बीमा को रिन्यू कराएं. आपको यह लाभ 5 से 50 फीसदी तक का मिल सकता है.

जैसे अगर किसी व्यक्ति ने 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस लिया है, लेकिन उस पॉलिसी का साल 2022 में कोई यूज नहीं किया तो औप कंपनी इसे 10 फीसदी का नो-क्लेम बोनस देती है तो उसे कुल लाभ 11 लाख रुपये का मिलेगा. पॉलिसीहोल्डर को 10 फीसदी का अतिरिक्त लाभ मिलेगा. ऐसे में पॉलिसी होल्डर को कुल 1 लाख का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलेगा.

कम प्रीमियम का करना होगा भुगतान
आपको बता दें कि ज्यादा कवरेज के साथ ही नो-क्लेम बोनस में प्रीमियम में डिस्काउंट का भी लाभ मिलता है. पॉलिसीहोल्डर को 10 फीसदी तक का डिस्काउंट प्रीमियम पर मिल सकता है. अगर कोई व्यक्ति प्रीमियम के रूप में 10,000 रुपये का भुगतान करता है तो 10 फीसदी की छूट पर उसे 1,000 रुपये की छूट मिलेगी. ऐसे में आपको 10,000 रुपये की जगह 9,000 रुपये का ही भुगतान करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-

Vande Bharat Train: देश में शुरू हो रही है छठी वंदे भारत ट्रेन! 11 दिसंबर को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget