एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: देश में शुरू हो रही है छठी वंदे भारत ट्रेन! 11 दिसंबर को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

6th Vande Bharat Train: बिलासपुर-नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को पूर्व-मध्य रेलवे (East Central Railway) ऑपरेट करेगी. ऐसे में फिलहाल यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग और गोंदिया जैसे स्टेशन पर रुकेगी.

Sixth Vande Bharat Express Train: भारतीय रेल (Indian Railway)  अबतक देशभर के अलग-अलग हिस्सों में 5 वंदे भारत ट्रेन चला चुका है. वंदे भारत ट्रेन 100 फीसदी स्वदेशी तकनीक से बना हुई सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है. अब तक रेलवे कुल 5 वंदे भारत ट्रेन ऑपरेट कर रहा है और जल्द ही छठी वंदे भारत ट्रेन पटरी (6th Vande Bharat Train) पर दौड़ने लगेगी. यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से महाराष्ट्र के नागपुर के बीच चलेगी. इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर 2022 को करेंगे. इस ट्रेन के जरिए दोनों शहरें के बीच का सफर कम समय में पूरा किया जा सकेगा.

जानें ट्रेन का पूरा शिड्यूल-
पहले बिलासपुर-नागपुर (Bilaspur-Nagpur Vande Bharat Train) के बीच सफर को पूरा करने के लिए 7 घंटे का वक्त लगता था जो अब केवल साढ़े पांच घंटे में पूरा हो जाएगा. यह ट्रेन बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे चलकर दिन में 12.15 बजे नागपुर पहुंच जाएगी. इसके बाद यह दिन में 2 बजे नागपुर से चलकर शाम 7.35 पर बिलासपुर पहुंच जाएगी. ऐसे में यात्रियों को इस ट्रेन के कारण अच्छी सुविधा मिल पाएंगी.

जानें ट्रेन के इस रूट में कितने होंगे स्टॉपेज
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिलासपुर-नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को पूर्व-मध्य रेलवे (East Central Railway) ऑपरेट करेगी. ऐसे में फिलहाल यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग और गोंदिया जैसे स्टेशन पर रुकेगी. इस ट्रेन की खास बात ये है कि यह अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती हैं. इस ट्रेन को भारत में बनाया गया है और इसमें यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं. अबतक देश में कुल पांच वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं. ये हैं दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्री वैष्णो देवी माता कटरा, गांधीनगर से मुंबई, नई दिल्ली से अंदौरा स्टेशन और चेन्नई-मैसुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन हैं.

वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को मिलती है खास सुविधाएं-
वंदे भारत ट्रेन की सबसे खास बात ये है कि यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है. इस ट्रेन के सभी कोच में ऑटोमेटिक दरवाजे (Automatic Doors), जीपीएस सिस्टम (GPS System) और वाईफाई (Wifi) लगा है. वहीं ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास (Executive Class) में यात्री के लिए 360 डिग्री तक घूमने वाली कुर्सियां लगी हुई है. 

ये भी पढ़ें-

IPO Update: केबल बनाने वाली यह कंपनी लाने जा रही अपना IPO, बाजार से जुटाएगी 11,000 करोड़ रुपये, जानें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget