एक्सप्लोरर

Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस में क्या है टॉप-अप और सुपर टॉप-अप प्लान, जानिए कैसे मिलता है फायदा

General Health Policy में आपको 5 लाख रुपये तक का कवरेज मिलता है. मेडिकल इमरजेंसी में इलाज का खर्च 5 लाख रुपयों से ज्यादा होता है, तो अतिरिक्त राशि का भुगतान आपको खुद देना होता है.

Top Up vs Super Top Up Plans: आप अपने और अपने परिवार के लिए हमेशा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Health Insurance Plan) जरूर खरीदते है. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बाद जनता हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर काफी सजग हो गई है. हर व्यक्ति के लिेए अपने परिवार की सेहत की सुरक्षा करना सबसे पहला कर्तव्य है. वह इसके लिए सब कुछ करने को तैयार रहता है. अच्छे से अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान का चयन करते है. 

इतना मिलता है कवर
अभी जनरल हेल्थ पॉलिसी (General Health Policy) में आपको 5 लाख रुपये तक का कवरेज मिलता है. मेडिकल इमरजेंसी (Medical Emergency) में इलाज का खर्च 5 लाख रुपयों से ज्यादा होता है, तो अतिरिक्त राशि का भुगतान आपको खुद देना होता है.

टॉप-अप और सुपर टॉप-अप प्लान
आज कई हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी टॉप-अप (Top Up) और सुपर टॉप-अप प्लान (Super Top Up Plans) की सुविधा दे रही हैं. साथ ही आपको कम प्रीमियम में उच्च जोखिम सुरक्षा मिलती हैं. बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के अतिरिक्त टॉप-अप और सुपर टॉप-अप प्लान खरीदा जा सकता है. इसका फायदा यह है कि अगर मेडिकल खर्च जनरल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की तय सीमा से अधिक कर लेते है, तो एक्स्ट्रा अमाउंट का भुगतान टॉप अप और सुपर टॉप अप प्लान के जरिए कर दिया जाता है.

कंपनी दे रही हैं ऑफर 
आज के दौर में कैंसर, कोरोना सहित अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है. अस्पतालों में इन बीमारियों के ट्रीटमेंट पर लाखों रुपये में खर्च होता है. आम आदमी की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए बीमा कंपनी हेल्थ इंश्योरेंस टॉप अप और सुपर टॉप अप प्लान ऑफर देती हैं.

ऐसे समझें बढ़ते चिकित्सा खर्च के लिए अतिरिक्त लाभ को
अगर आपके पास 2 लाख रुपये की हेल्थ इंश्योरेस पॉलिसी है. तो आप 2 लाख रुपये के डिडक्टेबल के साथ 5 लाख का टॉप-अप प्लान लेते हैं. अब 2 लाख रुपए की बेस पॉलिसी के साथ आपकी कुल सम-इंश्योर्ड पॉलिसी 7 लाख की हो गई. अगर आपका क्लेम 5 लाख रुपये है. तो आप टॉप-अप हेल्थ पॉलिसी से 3 लाख रुपये का फायदा ले सकते हैं. वहीं, इसमें 2 लाख रुपये का डिडेक्टिबल है, जिसका भुगतान बेस पॉलिसी में किया जाएगा.

क्या हैं फायदे
टॉप-अप या सुपर टॉप-अप प्लान के साथ हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रखना एक अतिरिक्त लाभ है. ये दोनों योजनाएं आपके हेल्थ कवरेज अमाउंट को बढ़ाने में मदद करती है. इनकी मदद से मेडिकल इमरजेंसी में अतिरिक्त कवरेज सुनिश्चित होती है. आपको इन प्लान के साथ टैक्स बेनेफिट मिल जाता है. टॉप-अप और सुपर टॉप-अप प्लान दोनों कम प्रीमियम के साथ उच्च बीमा कवरेज देते हैं. टॉप-अप प्लान हाई डिडेक्टिबल पॉलिसी है. यह मूल पॉलिसी में डिडेक्टिबल के ऊपर की रकम को कवर करती है. टॉप-अप और सुपर टॉप-अप पॉलिसी के बीच मुख्य अंतर पॉलिसी के तहत चुने डिडक्टिबल को लागू करने के तरीके में है. 

हाई डिडेक्टिबल हेल्थ प्लान 
यह एक टॉप-अप प्लान हाई डिडेक्टिबल हेल्थ प्लान है. जो निर्धारित योग्य सीमा से अधिक रोगी चिकित्सा व्यय के लिए भुगतान करता है. टॉप अप प्लान सुपर टॉप अप प्लान से सस्ता होता है, डिडेक्टिबल हर क्लेम पर लागू होता है, जबकि सुपर टॉप अप प्लान के मामले में यह पॉलिसी वर्ष में केवल एक बार लागू होता है.

ये भी पढ़ें

Aadhaar Card: आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन करें अपडेट, ये स्टेप करें फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget