एक्सप्लोरर

Health Insurance: बीमा कंपनी ने हेल्थ इंश्योरेंस को कर दिया है रिजेक्ट, जानें ग्राहकों के पास हैं कौन से अधिकार

Health Insurance: क्या लगातार हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भरने के बाद भी बीमा कंपनी ने आपके क्लेम को रिजेक्ट कर दिया है. ऐसे में ग्राहकों के पास क्या विकल्प हैं, इस बारे में हम जानकारी दे रहे हैं.

Health Insurance Claim: बीमारियों में होने वाले खर्च की चिंता को दूर करने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस को एक शानदार विकल्प के रूप में माना जाता है. अचानक बीमारी की स्थिति में हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी बहुत काम आती है, लेकिन कई बार यह भी देखा गया है कि सालों तक प्रीमियम चुकाने के बाद भी बीमा कंपनियां ग्राहकों के क्लेम को रिजेक्ट कर देती हैं. ऐसे में पॉलिसी होल्डर के लिए यह किसी झटके से कम नहीं होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है, तो हम आपको बताते हैं कि आपके पास कौन-कौन से अधिकार होते हैं. हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होने की स्थिति में आप क्या कर सकते हैं.

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होने पर क्या कर सकते आप?

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. आमतौर पर बीमा कंपनी ग्राहकों को क्लेम रिजेक्ट होने के पीछे के कारण को बता देती है. गलत जानकारी देना या पिछले बीमारी के बारे में सही जानकारी न देना इसके मुख्य कारण हो सकते हैं. वहीं अगर आप कंपनी की दलील से असंतुष्ट हैं तो ऐसी स्थिति में आप कंपनी के Grievance Redressal Officer (GRO) से इस बारे में शिकायत कर सकते हैं. इसके बाद ग्राहकों के पास लोकपाल से संपर्क का विकल्प भी मौजूद है. ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर बीमा कंपनी इंश्योरेंस राशि के भीतर के क्लेम को रिजेक्ट करती है तो ऐसे में पॉलिसी होल्डर सबसे कंपनी के पास अपनी शिकायत दर्ज कराए. इसके बाद उसके पास लोकपाल और कंज्यूमर कोर्ट में भी शिकायत दर्ज करने का विकल्प मौजूद होता है.

IRDAI में भी कर सकते हैं शिकायत

बीमा नियामक IRDAI ने ग्राहकों की हेल्थ इंश्योरेंस से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए फ्री नंबर 155255 या 1800 4254 732 नंबर जारी किया है. इसके अलावा आप @irdai.gov.in पर ईमेल भेजकर भी मामले का निपटारा कर सकते हैं. इसके अलावा आप ऑनलाइन IRDAI के एकीकृत शिकायत पोर्टल पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. ध्यान रखें कि अगर ग्राहक सीधे बीमा कंपनी से अपनी शिकायत दर्ज नहीं करवा पा रहा है तो ऐसी स्थिति में IRDAI का शिकायत पोर्टल उन्हें कंपनियों तक शिकायत पहुंचाने के लिए एक चैनल प्रदान करता है.

कहां पहले करें अपील

एक्सपर्ट्स के मुताबिक बीमा कंपनी से शिकायत दर्ज कराने के बाद और सुनवाई न होने की स्थिति में ग्राहक लोकपाल या कंज्यूमर कोर्ट में से कहीं भी जा सकता है, मगर एक्सपर्ट लोकपाल के पास पहले जाने को बेहतर मानते हैं. इससे आपके सुनवाई तेजी से हो सकती है और मामले का निपटारा जल्द हो सकता है. आमतौर पर ऐसे मामलों में लोकपाल में जल्द सुनवाई होती है. वहीं अगर लोकपाल का फैसला बीमाधारक के पक्ष में नहीं रहता है तो ऐसे में आपके पास कंज्यूमर कोर्ट जाने का विकल्प भी मौजूद है. 

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Rate Today: सोने की चमक हुई फीकी, चांदी के दाम भी हुए कम, जानें बड़े शहरों कितने में मिल रहा गोल्ड-सिल्वर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget