एक्सप्लोरर

Gold Silver Rate Today: सोने की चमक हुई फीकी, चांदी के दाम भी हुए कम, जानें बड़े शहरों कितने में मिल रहा गोल्ड-सिल्वर

Gold Silver Price Today: गुरुवार को वायदा बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि देश के प्रमुख 10 शहरों में गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट क्या हैं.

Gold Silver Rate on 28 September 2023: सोने की कीमत में गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Gold MCX Price) यानी वायदा बाजार में सोना आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. शुरुआती दौर की बात करें तो गोल्ड आज 57,631 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था. इसके बाद 12 बजे तक इसकी कीमत में और कमी देखी गई है और यह कल के मुकाबले 137 रुपये यानी 0.24 फीसदी की कमी के साथ 57,535 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं बुधवार को MCX पर 24 कैरेट सोना 57,672 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी के दाम भी गिरे

चांदी में भी गिरावट देखी जा रही है. चांदी कल के मुकाबले आज 68 रुपये यानी 0.10 फीसदी कमी के साथ कारोबार कर रही है. शुरुआती दौर में चांदी 70,562 रुपये प्रति किलोग्राम स्तर पर खुली थी. इसके बाद इसकी कीमत में मामूली गिरावट देखी गई है और यह दिन में 12 बजे तक 70,481 रुपये के स्तर तक आ गई है. बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 70,560 रुपये के स्तर पर बंद हुई थी.

प्रमुख शहरों में क्या है गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट-

  • चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड 59,020 रुपये, सिल्वर 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 59,450 रुपये, सिल्वर 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 58,950 रुपये, सिल्वर 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड 58,800 रुपये, सिल्वर 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • गुरुग्राम में 24 कैरेट गोल्ड 58,950 रुपये, सिल्वर 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • नोएडा में 24 कैरेट सोना 59,950 रुपये, सिल्वर 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • पुणे में 24 कैरेट गोल्ड 58,800 रुपये, सिल्वर 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड 58,800 रुपये, सिल्वर 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • पटना में 24 कैरेट गोल्ड 58,800 रुपये, सिल्वर 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • अमृतसर में 24 कैरेट गोल्ड 58,950 रुपये, सिल्वर 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है सोने-चांदी का हाल?

घरेलू मार्केट की तरह ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. गुरुवार को सोना छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना कल के मुकाबले 1.4 फीसदी टूटकर 1,874.49 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी की बात करें तो इंटरनेशनल मार्केट में यह भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है. आज सिल्वर कल के मुकाबले 0.2 फीसदी गिरकर 22.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें-

समोसा-मिठाई खाने के लिए नहीं है अखबार, FSSAI ने त्योहारों से पहले दुकानदारों को किया आगाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Artificial Sun: चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत
चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget