एक्सप्लोरर

पॉलिसी प्रीमियम भरने में न करें लेट, कहीं GST बचाने के चक्कर में न पड़ जाए लेने के देने

Insurance Policy Premium: अगर पॉलिसी की रिनुअल तारीख 22 सितंबर से पहले है, तो आपको पेमेंट बिना किसी दुविधा के कर देना चाहिए. ऐसा नहीं करने पर आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे.

Insurance Policy Premium: सरकार ने हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर GST हटाने का लिया है. अगले 22 सितंबर से इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. पहले इन पर 18 परसेंट की रेट से जीएसटी लगता था, लेकिन अब नए नियम के तहत लोग बिना जीएसटी पॉलिसी खरीद सकेंगे.  अब कन्फ्यूजन इसी बात का है. चूंकि इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी छूट का लाभ 22 सितंबर से मिलने वाला है इसलिए लोगों को लग रहा है इस तारीख के बाद या इस दिन प्रीमियम जमा करने से जीएसटी का भुगतान नहीं करना पड़ेगा, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है. 

अगर पॉलिसी की रिनुअल तारीख 22 सितंबर से पहले है, तो आपको पेमेंट बिना किसी दुविधा के कर देना चाहिए. ऐसा नहीं करने पर आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे. आप नो-क्लेम बोनस, रिनुअल डिस्काउंट जैसे कई लाभों से वंचित रह सकते हैं. पॉलिसी की रिनुअल तारीख 22 सितंबर से पहले और इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से इनवॉइस भी जारी कर दिया गया है, तो आपको पुराने नियम के हिसाब से प्रीमियम पर जीएसटी देना पड़ेगा, भले ही आप जीएसटी बचाने के चक्कर में 22 सितंबर के बाद पेमेंट करें. हालांकि, अगर इनवॉइस 22 सितंबर या उसके बाद जेनरेट हुआ है, तो आप जीएसटी पर छूट का लाभ उठा सकेंगे.  

22 सितंबर से पॉलिसीहोल्डर्स हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर लगने वाले 18 परसेंट जीएसटी से पूरी तरह से मुक्त हो जाएंगे. इससे खर्च का बोझ काफी हद तक कम होगा. 1,000 रुपये के प्रीमियम पर जहां अभी जीएसटी के साथ 1,180 रुपये चुकाने पड़ते हैं. वहीं, अब जीएसटी हटने से सिर्फ 1,000 रुपये ही देने होंगे. हालांकि, इसमें एक पेंच है. जीएसटी रिफॉर्म्स के साथ बीमा कंपनियां अब एजेंट कमीशन, रीइंश्योरेंस और विज्ञापनों पर होने वाले अपने कई ऑपरेश्नल खर्चों पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दावा नहीं कर पाएंगी. इससे कुछ बीमा कंपनियां अपना बेस प्रीमियम थोड़ा बढ़ा सकती है, जिससे टैक्स पर छूट का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा.

ये भी पढ़ें: 

क्या आपने भी लोन पर लिया है फोन? समय पर चूका दें EMI, डिफॉल्ट हुए तो लॉक हो जाएगा हैंडसेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget