एक्सप्लोरर

HDFC का मुनाफा 32 फीसदी बढ़ा, सिर्फ एक साल में निवेशकों को किया मालामाल, दिया बंपर रिटर्न!

HDFC result: HDFC ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं. चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का एकल शुद्ध लाभ 32 फीसदी बढ़ गया है.

HDFC quarterly results: इस समय कंपनियां अपने तिमाही रिजल्ट जारी कर रही है. आज देश की सबसे बड़ी लोन देने वाली कंपनी HDFC ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं. चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का एकल शुद्ध लाभ 32 फीसदी बढ़कर 3,780 करोड़ रुपये हो गया. एक साल पहले इसी अवधि में HDFC को 2,870 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. अगर पिछले एक साल में निवेशकों के फायदे की बात करें तो कंपनी ने निवेशकों को 32.40 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

निवेशकों को दिया 29,048.55 फीसदी का रिटर्न
आज के कारोबार के बाद कंपनी का शेयर 1.65 फीसदी की तेजी के साथ यानी 26.15 रुपये बढ़कर 1,609.00 रुपये पर बंद हुआ है. वहीं, जब से ये स्टॉक बाजार में लिस्ट हुआ है तब से लेकर आजतक इस कंपनी ने निवेशकों को 29,048.55 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

कुल आय में हुआ इजाफा
हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (HDFC) ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 12,226.39 करोड़ रुपये हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 11,732.70 करोड़ रुपये था.

पर्सनल अप्रूवल हुआ आसान
बंधक ऋणदाता ने बताया कि 30 सितंबर 2021 को समाप्त छमाही के दौरान पर्सनल अप्रूवल और डिस्वर्समेंट में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में क्रमशः 67 फीसदी और 80 फीसदी का इजाफा हुआ है. एचडीएफसी ने कहा कि संचयी आधार पर समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 5,670.47 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 5,035.41 करोड़ रुपये था. 

होम लोन की मांग में है तेजी
इसी तरह संचयी आधार पर कुल आय 34,090.45 करोड़ रुपये से बढ़कर 38,603.51 करोड़ रुपये हो गई. एचडीएफसी ने कहा, ‘होम लोन की मांग मजबूत बनी हुई है. किफायती आवास खंड के साथ ही महंगी संपत्तियों के आवास ऋण में वृद्धि देखी गई.’’

यह भी पढ़ें:
केंद्र सरकार की इस स्कीम में सिर्फ 1999 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 10 लाख रुपये, जानें क्या है पूरी सच्चाई?

Diesel Price: IOC ने शुरू की खास सुविधा, अब घर बैठे मोबाइल से ऑर्डर करें डीजल, जानें क्या है तरीका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार
शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार
धनतेरस से 1 दिन पहले महंगा हुआ सोना, चांदी 9000 रुपए उछली, जानें आज का ताजा भाव
धनतेरस से 1 दिन पहले महंगा हुआ सोना, चांदी 9000 रुपए उछली, जानें आज का ताजा भाव
नवंबर में रुपये पैसों के लेकर हुए कई बदलाव, पेंशनर से लेकर निवेश तक असर
नवंबर में रुपये पैसों के लेकर हुए कई बदलाव, पेंशनर से लेकर निवेश तक असर
RBI ने बैंकों में डाले 2.5 लाख करोड़, फिर भी महंगा हो सकता है लोन, जानें क्या है कारण
RBI ने बैंकों में डाले 2.5 लाख करोड़, फिर भी महंगा हो सकता है लोन, जानें क्या है कारण

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?
'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget