एक्सप्लोरर

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने बताया, शेयर बाजार हाई पर, अब कहां है निवेशकों के लिए निवेश के मौके?

HDFC Mutual Fund: एफआईआई का 80 फीसदी निवेश लार्ज कैप स्टॉक्स में है और जब उनकी वापसी होगी जो उनका ज्यादा निवेश इसी सेगमेंट में आएगा.

HDFC Mutual Fund Update: भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में साल 2021 से ही लगातार तेजी देखी जा रही है. निफ्टी 500 ने पिछले तीन वर्षों में सलाना 21 फीसदी के दर से रिटर्न दिया है. ये तेजी ब्रॉड बेस्ड रही है यानि सभी सेक्टर्स के स्टॉक्स में तेजी रही है. लेकिन सबसे बड़ी तेजी मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में देखने को मिली है. लेकिन आने वाले दिनों में लॉर्ज-कैप सेगमेंट निवेशकों के लिए बड़ा अवसर लेकर आ रहा है. एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि क्यों लॉर्ज कैप सेगमेंट में अब निवेशकों को निवेश करना चाहिए.      

मार्केट्स में कहां है निवेश के मौके 

शेयर बाजार में इस तेजी का क्रेडिट भारत के शानदार आर्थिक विकास दर, उम्मीद से बेहतर कॉरपोरेट अर्निंग्स, सेंट्रल बैंकों द्वारा सिस्टम में नगदी डालने और घरेलू निवेशकों के निवेश में भारी उछाल को जाता है. पर सवाल उठता है कि शेयर बाजार में बीते तीन सालों में शानदार तेजी के बाद निवेशकों के लिए कहां हैं निवेश के अवसर. बीएसई 100 का मार्केट कैप बीएसई 500 के मार्केट कैप के मुकाबले 10 सालों के निचले लेवल पर है. 31 जुलाई 2024 को ये रेश्यो 64 फीसदी पर था जबकि 10 सालों का औसत 72 फीसदी रहा है जो कि दर्शाता है कि लार्ज-कैप स्टॉक्स ने ब्रॉडर मार्केट में अंडरपरफॉर्म किया है. लॉर्ज-कैप स्टॉक्स में मिड-कैप और स्मॉल-कैप के मुकाबले कम तेजी देखने को मिली है. 

एफआईआई का फ्लो आएगा लार्ज कैप में!

पिछले तीन सालों में घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 80 बिलियन डॉलर के करीब निवेश किया है. इसके मुकाबले विदेशी संस्थागत निवेशकों ने केवल 5 बिलियन डॉलर ही निवेश किया है. लोकसभा चुनाव अब पीछे छूट चुका है और आने वाले दिनों में भारत के आर्थिक विकास में तेजी आएगी इसे देखते हुए विदेशी निवेश के फ्लो में आने वाले दिनों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. एफआईआई का 80 फीसदी निवेश लॉर्ज-कैप स्टॉक्स में है और आने वाले दिनों में भी एफआईआई निवेश बढ़ता है तो लॉर्ज-कैप कैटगरी को बड़ा फायदा हो सकता है. ब्याज दरों में कटौती से डॉलर कमजोर होगा. साथ ही स्थिर या रुपये में मजबूती आने पर भारतीय शेयर बाजार में एफआईआई इंवेस्टमेंट बढ़ेगा.  

क्यों आई बाजार में तेजी

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने अपने रिपोर्ट में बताया कि भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है उसका मुख्य कारण कॉरपोरेट इंडिया के शानदार अर्निंग ग्रोथ और लचीला बैलेंसशीट को जाता है. कंपनियों के कर्ज में कमी आई है. साथ ही नगदी का भी तेजी में बड़ा योगदान रहा है. कोविड के दौरान सेंट्रल बैंकों ने सिस्टम में नगदी डाले. ज्यादा नगदी के चलते ब्याज दरों में कमी आई है जिससे कंपनियों को फायदा हुआ. मजबूत जीडीपी ग्रोथ के चलते घरेली निवेशकों का भरोसा बढ़ा साथ ही निवेशकों की संख्या भी बढ़ी. 2020 में जहां 4 करोड़ केवल डिमैट खाते थे उनकी संख्या बढ़कर 15 करोड़ के पार जा पहुंची है. ईपीएफओ एनपीएस के फ्लो ने भी बाजार में तेजी में योगदान दिया.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget