एक्सप्लोरर

HDFC Home Loan: होमबायर्स को HDFC की सौगात, अब 2 मिनट में WhatsApp पर होम लोन होगा अप्रूव! जानें कैसे

HDFC Home Loan News: HDFC’s ‘Spot Offer on WhatsApp’ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से होम लोन लेने वाले आवेदक सैद्धांतिक तौर पर होम लोन लेने के मंजूरी हासिल कर सकते हैं.

HDFC Home Loan Offer: क्या आप होम लोन ( Home Loan) लेकर अपने सपनों का आशियाना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके खुशखबरी है. अब केवल दो मिनट में आपके होम लोन के आवेदन को सैद्धांतिक तौर पर वॉह्ट्सऐप ( WhatsApp) पर मंजूरी मिल जाएगी. देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एचडीएफसी (HDFC) ने वॉह्टसऐप  ( WhatsApp) पर स्पॉट ऑफर फॉर होम लोन ( Spot Offer For Home Loan) नाम की स्कीम को लॉन्च किया है जिस पर केवल  2 मिनट में होम लोन के आवेदन को मंजूरी मिल जाएगाी. 

HDFC का ऑन स्पॉट होम लोन ऑफर
HDFC’s ‘Spot Offer on WhatsApp’ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से होम लोन लेने वाले आवेदक सैद्धांतिक तौर पर होम लोन लेने के मंजूरी हासिल कर सकते हैं. HDFC ने Cogno AI के साथ मिलकर ये सोल्युशन WhatsApp Business Platform प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है जिसमें शर्तों के आधार पर कुछ ही मिनट होम लोन के आवेदन को मंजूरी मिल जाएगी. 

क्या करना होगा आवेदक को 
एचडीएफसी से होम लोन लेने की सोच रहे होमबायर को HDFC के WhatsApp नंबर +91 98670 00000 पर Hi लिखकर चैटिंग करना होगा और अपने बारे में बेसिक जानकारी मुहैया कराना होगा. Guided Conversational Flow के आधार पर जो जानकारी कस्टमर ने मुहैया कराया उसके बेसिस पर प्रोविजनल और शर्तों के आधार पर होम लोन ऑफर लेटर उसी समय जेनरेट हो जाएगा.   HDFC के होम लोन Spot Offer की सुविधा का लाभ 24 घंटे हासिल किया जा सकता है. होम लोन अप्रूवल लेटर जारी करने के लिए कोई वेंटिंग टाइम नहीं होगा.  HDFC के होम लोन Spot Offer का फायदा केवल वेतन भोगी रेसीडेंट इंडियन ही उठा सकते हैं. HDFC का होम लोन Spot Offer अपनी तरह का पहला प्लेटफॉर्म है जो साबित करता है कि कैसे ग्राहकों के फायदे के लिए तकनीक का लाभ उठाया जा सकता है. 

जबरदस्त है हाउसिंग डिमांड
इस ऑफर पर एचडीएफसी लिमिटेड की एमडी रेणु सूद कर्नाड ने कहा कि,  इस सुविधा से संभावित होमबायर अपने सपनों का घर खरीदने के लिए होम लोन पा सकेंगे. उन्होंने कहा कि, हम एचडीएफसी में बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ लगातार उस पर निवेश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि भारत में हाउसिंग डिमांड बेहद मजबूत बनी हुई है.  आज, अपने घर का मालिका बनने की लोगों में प्रबल इच्छा है. हाउलिंग डिमांड पहली बार घर खरीदने वालों से लेकर बड़े घर खरीदने वाले दोनों तरफ से आ रही है.  

डिजिटल माध्यम से बढ़े आवेदन
एचडीएफसी के मुताबिक, इन दिनों ज्यादातर होम लोन के लिए आवेदन डिजिटल माध्यम से आ रहे हैं. 91 फीसदी नए होम लोन के लिए आवेदन डिजिटल चैवल से आ रहे हैं जो कोरोना महामारी के पहले केवल 20 फीसदी हुआ करता था. 

ये भी पढ़ें

Indian Economy: S&P Global Ratings ने रूस-यूक्रेन युद्ध और महंगाई के चलते घटाया भारत के विकास दर का अनुमान, 2022-23 में 7.3% रह सकता है GDP

Akasa Airline: राकेश झुनझुनवाला की अकासा को मिला 'क्यूपी' एयरलाइन कोड, यहां जानें किस दिन से भरेगी उड़ान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Share Market Today: टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
अभी से हो जाएं तैयार, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; क्रूड ऑयल पहुंचा 91 डॉलर के पार
अभी से हो जाएं तैयार, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; क्रूड ऑयल पहुंचा 91 डॉलर के पार
Gold- Silver Price Today: सुबह- सुबह महंगा हुआ सोना, चांदी के क्या हैं भाव, खरीदारी से पहले चेक करें सोने- चांदी की रेट
Gold- Silver Price Today: सुबह- सुबह महंगा हुआ सोना, चांदी के क्या हैं भाव, खरीदारी से पहले चेक करें सोने- चांदी की रेट

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget