एक्सप्लोरर

HDFC FD: एचडीएफसी बैंक की ज्यादा ब्याज वाली स्पेशल FD की लास्ट डेट बेहद करीब, इन्हें मिलता है अधिक ब्याज

HDFC Bank Special FD: ग्राहकों के पास एचडीएफसी बैंक की ज्यादा ब्याज दिलाने वाली एफडी स्कीम में पैसा लगाने के लिए बहुत कम समय बचा है और अगर इसका फायदा उठाना है तो इसके लिए उन्हें जल्दी करनी होगी.

HDFC Bank Special FD: एचडीएफसी बैंक की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम की लास्ट डेट लगभग आ गई है और कल यानी 7 जुलाई के 2023 को इसे बंद कर दिया जाएगा. ये स्पेशल एफडी स्कीम दरअसल सीनियर सिटीजन्स के लिए हैं जिसका नाम सीनियर सिटीजन केयर है. एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक कई बार इसे एक्सटेंशन यानी विस्तार दिया जा चुका है और अब इसे बंद किया जा रहा है. लिहाजा अगर आप सीनियर सिटीजन्स के तौर पर एफडी में ज्यादा ब्याज पाना चाहते हैं तो इसमें निवेश करने का कल तक के लिए ही मौका है.

सीनियर सिटीजन केयर एफडी स्कीम को जानें

सीनियर सिटीजन केयर एफडी के तहत सीनियर सिटीजन्स को उनके टर्म डिपॉजिट पर 0.75 फीसदी का ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिलता है. ये स्कीम 18 मई 2020 को चालू की गई थी और इसमें पात्र निवेशक 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए पैसा लगा सकते हैं. इस स्पेशल एफडी स्कीम के तहत नई बुक कराई गई एफडी से लेकर उनके रीन्यूवल तक पर ग्राहकों को ज्यादा ब्याज मिलता है और बताए गई समयावधि के लिए वो ज्यादा ब्याज का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि ये स्पेशल एफडी स्कीम नॉन-रेसीडेंट इंडियन्स के लिए नहीं है.

क्या है इसकी ब्याज दरें

एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक सीनियर सिटीजन्स को पहले ही 0.50 फीसदी का अधिक ब्याज मिल रहा है और इस सीनियर सिटीजन केयर स्कीम में उन्हें 0.25 फीसदी का अतिरिक्त इंटरेस्ट मिलता है. इस हिसाब से सीनियर सिटीजन्स को इस स्पेशल एफडी में 0.75 फीसदी का ज्यादा ब्याज मिलता है, इस स्कीम का इंटरेस्ट रेट 7.75 फीसदी पर है. ये 5 करोड़ रुपये से कम के टर्म डिपॉजिट के लिए है और इसका टाइमफ्रेम 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए है. ये स्कीम 18 मई 2020 से लेकर 7 जुलाई 2023 तक के लिए ही है और इसके तहत स्पेशल एफडी खुलवाने वाले सीनियर सिटीजन्स को ही ये बढ़ा हुआ ब्याज मिलेगा.

HDFC Bank की सीनियर सिटीजन अन्य एफडी स्कीमों का ब्याज जानें

7 दिनों से 29 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर सीनियर सिटीजन्स को 3.50 फीसदी का ब्याज मिलता है. 30-45 दिन की एफडी पर 4 फीसदी ब्याज, 46 दिन से लेकर 6 महीने से कम की एफडी पर एचडीएफसी बैंक 5 फीसदी का ब्याज ऑफर करता है. 6 महीने 1 दिन से लेकर 9 महीने तक की एफडी पर एचडीएफसी बैंक की ओर से 6.25 फीसदी का इंटरेस्ट दिया जाता है. वहीं 9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल तक की एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज, 1 साल से लेकर 15 महीने की एफडी पर 7.10 फीसदी ब्याज, 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम की एफडी पर बैंक 7.60 फीसदी का इंटरेस्ट देता है. 18 महीने से लेकर 4 साल 7 महीने की एफडी पर एचडीएफसी बैंक 7.50 फीसदी का ब्याज देता है और 2 साल 11 महीने से लेकर 35 महीनों की एफडी पर 7.70 फीसदी का ब्याज देता है.

सबसे ज्यादा 7.75 फीसदी का ब्याज इस एफडी पर

4 साल 7 महीने से लेकर 55 महीनों की एफडी पर बैंक सबसे ज्यादा 7.75 फीसदी का ब्याज देता है. 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर सीनियर सिटीजन्स को 7.75 फीसदी का ब्याज मिलता है.

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम से तुलना करें तो-

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम हालांकि एचडीएफसी की स्पेशल एफडी स्कीम से ज्यादा का ब्याज ऑफर करती है. पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम को खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया गया है. इस स्कीम में निवेश करने पर 8.2 फीसदी के हिसाब से ब्याज दर मिल रहा है. 60 साल से ऊपर के शख्स इसमें 5 साल के लिए पैसा लगा सकते हैं जिसे अधिकतम 3 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है. इसमें कम से कम 1000 रुपये का निवेश करना होगा और 15 लाख रुपये या रिटायरमेंट के समय जो पैसा मिला हो दोनों में से जो भी कम हो- वो अधिकतम निवेश किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Fake GST: 4900 फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन को किया गया कैंसिल, देश भर में चले अभियान में हुई बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
400 से ज्यादा बैंकों पर हैकर्स का हमला, साइबर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
400 से ज्यादा बैंकों पर हैकर्स का हमला, साइबर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीनियर सिटीजन्स ध्यान दें, 30 लाख के निवेश पर हर तिमाही मिलेंगे 61500
सीनियर सिटीजन्स ध्यान दें, 30 लाख के निवेश पर हर तिमाही मिलेंगे 61500

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget