एक्सप्लोरर

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक के ग्राहक ध्यान दें, एक महीने बाद आपको देना होगा ज्यादा चार्ज

HDFC Bank Credit Card Rules: एचडीएफसी बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़े बदलाव करने जा रहा है. यह नियम 1 अगस्त 2024 से लागू हो जाएंगे.

HDFC Bank Credit Card Rules: देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक के करोड़ों क्रेडिट कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर है. बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. ये 1 अगस्त 2024 से लागू हो जाएंगे. अगर आप भी एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको इसके नए चार्जेंज के बारे में बता रहे हैं. 

इन नियमों में होने वाले हैं बदलाव

1. एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स अगर अपने किराये का पेमेंट Cred, Cheq, MobiKwik, Freecharge जैसे थर्ड पार्टी ऐप के जरिए करते हैं तो ट्रांजैक्शन शुल्क के रूप में 1 फीसदी चार्ज देना होगा. यह चार्ज प्रति ट्रांजैक्शन अधिकतम 3,000 रुपये तक हो सकता है.

2. बैंक ने रेंट पेमेंट के अलावा फ्यूल ट्रांजैक्शन के शुल्क में भी बदलाव किया है. अब 15,000 रुपये से कम के फ्यूल ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा. वहीं 15,000 से अधिक के शुल्क पर आपको ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी चार्ज देना होगा, लेकिन शुल्क की अधिकतम सीमा 3,000 रुपये तक हो सकती है.

3. वहीं बैंक ने यूटिलिटी ट्रांजैक्शन शुल्क में भी बदलाव किया है. 50,000 रुपये तक के यूटिलिटी बिल पर ग्राहकों को किसी तरह का सर्विस चार्ज नहीं देना होगा. वहीं 50,000 रुपये के अधिक के ट्रांजैक्शन पर आपको प्रति ट्रांजैक्शन 1 फीसदी का शुल्क देना होगा, जिसकी लिमिट 3000 रुपये तक की अधिकतम हो सकती है.

4. ग्राहकों को इंटरनेशनल करेंसी ट्रांजैक्शन पर 3.5 फीसदी मार्क आप चार्ज देना होगा.

5. बैंक स्कूल और कॉलेज की फीस के सीधे पेमेंट पर जीरो सर्विस चार्ज लेगा. वहीं Cred, Cheq, MobiKwik, Freecharge जैसे थर्ड पार्टी ऐप के इस्तेमाल पर ग्राहकों को प्रति ट्रांजैक्शन 1 फीसदी या अधिकतम 3,000 रुपये तक का शुल्क देना होगा. इसमें इंटरनेशनल स्कूल, कॉलेज के पेमेंट को शामिल नहीं किया गया है.

5. अगर आप क्रेडिट कार्ड के पेमेंट को सही समय पर देने से चूकते हैं तो आपको 100 रुपये से लेकर 1300 रुपये तक का शुल्क देना होगा. पेनल्टी राशि बकाया राशि पर निर्भर करेगी.

6. बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड की ईएमआई प्रोसेसिंग फीस में बदलाव किया है. अगर आप किसी वेबसाइट से शॉपिंग करने के बाद एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के जरिए ईएमआई प्रोसेस करते हैं तो आपको इसके लिए 299 रुपये का शुल्क बतौर प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा. इसके साथ ही ग्राहकों को इन चार्ज के अलावा जीएसटी भी देना होगा.

1 अगस्त से लागू होंगे नए नियम

एचडीएफसी बैंक ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि क्रेडिट कार्ड के नियमों में होने वाले सभी बदलावों को 1 अगस्त 2024 से लागू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Mobile Tariff Hike: मोबाइल कंपनियों के टैरिफ बढ़ाने से आपकी जेब पर पड़ेगा 47 हजार करोड़ रुपये का असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget