एक्सप्लोरर

Mobile Tariff Hike: मोबाइल कंपनियों के टैरिफ बढ़ाने से आपकी जेब पर पड़ेगा 47 हजार करोड़ रुपये का असर

Mobile Tariff Hike: देश की सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों द्वारा मोबाइल टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद मोबाइल यूजर्स पर प्रति वर्ष 47,500 करोड़ रुपये का खर्च बढ़ने वाला है.

Mobile Tariff Hike: देश की तीनों सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियां रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल टैरिफ को महंगा करने का ऐलान किया है. इन कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ को बढ़ाते हुए नए प्लान पेश किए हैं. इस बढ़ोतरी के बाद अब ग्राहकों के पर मोबाइल टैरिफ पर होने पर वाले खर्च का बोझ बढ़ने वाला है.

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, टैरिफ में इस बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों पर सालाना 47,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका है. पिछले कुछ समय में टेलीकॉम कंपनियों ने देश में 5जी नेटवर्क ग्राहकों को प्रदान करने के लिए भारी निवेश किया है. अब ग्राहकों को 5जी सर्विस का लाभ उठाने के लिए 71 फीसदी ज्यादा शुल्क देना होगा. हालांकि अगर कंपनियां एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) 15 से 17 फीसदी भी बढ़ाती तो उन्हें अपनी लागत वापस मिल जाती.

5जी सर्विस के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के ग्राहकों को 5जी सर्विस का लाभ लेने के लिए पहले से अधिक पैसे खर्च करने होंगे. जियो के ग्राहकों को 5जी सर्विस के लिए पहले के मुकाबले 46 फीसदी ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. वहीं भारती एयरटेल यूजर्स के लिए यह खर्च 71 फीसदी से ज्यादा है.

रिलायंस जियो यूजर्स को नए टैरिफ प्लान के मुताबिक अब 2जीबी डेटा प्रतिदिन के लिए 349 रुपये चुकाने होंगे. पहले 239 रुपये के बेस पैक पर ग्राहकों को 1.5जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता था. वहीं एयरटेल यूजर को अब 2.5 जीबी डेटा प्रतिदिन के लिए 409 रुपये का शुल्क देना होगा. पहले ग्राहको को 1.5 जीबी डेटा के लिए केवल 239 रुपये देने पड़ते थे.

ग्राहकों पर पड़ेगा 47,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

रिपोर्ट में Goldman Sachs के अनुमान के हिसाब से कहा गया है- जियो के टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी के फैसले के बाद एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में 17 फीसदी की बढ़ोतरी आने की आशंका है. वहीं एयरटेल ने अपने मोबाइल टैरिफ प्लान में 11 से 21 फीसदी तक की बढ़ोतरी का फैसला किया है. इसके अलावा वोडाफोन और आइडिया ने भी अपने टैरिफ प्लान में 10 से 23 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. मोबाइल टेलीकॉम कंपनियों ने दिसंबर 2021 से मोबाइल टैरिफ नहीं बढ़ाया था.

ये भी पढ़ें-

Demat Account: शेयर बाजार के खुदरा निवेशकों को फायदा, सेबी ने बढ़ा दी इन डीमैट अकाउंट की लिमिट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget