एक्सप्लोरर

HDFC बैंक शेयरधारकों के लिए आयी अच्छी खबर से उछले शेयर, बैंकिंग इतिहास में पहली बार होने जा रहा ये ऐलान

HDFC Bank Dividend: एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का करेंसी फाइनेंशियल ईयर के पहले क्वार्टर के दौरान नेट प्रोफिट 14.4  प्रतिशत बढ़कर 546 करोड़ रुपये रहा है. ‘बैक-बुक’ मुनाफा बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है.

HDFC Bank Bonus Share: देश के प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी अपने शेयरधारकों को बेहद खास तरीके से रिवॉर्ड देने जा रहा है. बैंक के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर) की शुक्रवार यानी 19 जुलाई को बैठक होने जा रही है. इसमें बोनस शेयर और फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए विशेष अंतरिम लाभांश जारी करने पर फैसला किया जाएगा. अगर बोनस जारी करने को मंजूरी मिल जाती है तो बैंक के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा. हालांकि, इस कदम के लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी की जरूरत पड़ेगी. बैंक ने अभी तक बोनस शेयर अनुपात के बारे में भी नहीं बताया है. 

बैंक के इतिहास में पहली बार

एचडीएफसी बैंक की तरफ से बुधवार को किए गए इस ऐलान के बाद उसके शेयर में तेजी आई है. बैंक की तरफ से शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया गया है कि उसका निदेशक मंडल फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए बैंक के शेयर पर विशेष अंतरिम लाभांश का ऐलान के साथ ही बैंक के शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीन बोनस शेयर जारी करने के प्रस्तावों पर विचार करेगा. 

बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शशिधर जगदीशन ने इस हफ्ते की शुरुआत में जारी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की सालाना रिपोर्ट में कहा था कि उन्हें करेंट फाइनेंशियल ईयर में उद्योग के बराबर अग्रिम या ऋण राशि बढ़ने और अगले साल उससे आगे निकलने का भरोसा है.

कर्ज की तुलना में बढ़ी जमा राशि

HDFC बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर शशिधर जगदीशन ने शेयर होल्डर्स को एक संदेश में कहा कि उन्हें चालू वित्त वर्ष में उद्योग के बराबर अग्रिम या ऋण राशि बढ़ने और अगले साल उससे आगे निकलने का भरोसा है. उन्होंने कहा कि बैंक की जमा राशि, कर्ज की तुलना में 2.5 गुना तेजी से बढ़ी है. पिछले फाइनेंशियल ईयर में बैंक ने उत्कृष्ट परिसंपत्ति गुणवत्ता बनाए रखते हुए स्वस्थ वृद्धि दर्ज की. बैंक का नेट प्रोफिट  2025 के मार्च महीने में 10.7 प्रतिशत बढ़कर 67,347.4 करोड़ रुपये हो गया, जबकि शुद्ध ब्याज आय में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का बढ़ा तिमाही मुनाफा

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का करेंसी फाइनेंशियल ईयर के पहले क्वार्टर के दौरान नेट प्रोफिट 14.4  प्रतिशत बढ़कर 546 करोड़ रुपये रहा है. ‘बैक-बुक’ मुनाफा बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है. बीमा की भाषा में ‘बैक बुक’ से आशय मौजूदा ऋण के ऐसे पोर्टफोलियो या पॉलिसियों से है, जिन्हें वित्तीय संस्थान पहले ही जारी कर चुका है.

प्राइवेट सेक्टर की इस बीमा कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 478 करोड़ रुपये का नेट प्रोफिट कमाया था. एचडीएफसी लाइफ ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि जून तिमाही में उसकी शुद्ध प्रीमियम आय 14,466 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 12,509.62 करोड़ रुपये थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच टूटा रुपया, जानें अमेरिकी डॉलर की तुलना में कितना हुआ कमजोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget