एक्सप्लोरर

HDFC Bank: आईफोन-मैकबुक-आईपैड पर फेस्टिव सीजन में नहीं मिलेंगे एचडीएफसी बैंक के ऑफर, टूट गई पार्टनरशिप 

Apple: एप्पल ने हाल ही में एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ भी कैशबैक और ईएमआई ऑफर्स के लिए समझौता कर लिया था. इसकी वजह से एचडीएफसी बैंक और एप्पल के बीच बात बिगड़ गई.

Apple: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने आईफोन बनाने वाले दिग्गज कंपनी एप्पल से अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी है. इसके चलते अब आईफोन समेत एप्पल (Apple) के अन्य प्रोडक्ट पर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की ओर से कोई डिस्काउंट नहीं दिया जाएगा. फेस्टिव सीजन से पहले यह बैंक के कस्टमर के लिए एक झटका है. उन्हें त्योहारों के दौरान बैंक की तरफ से एप्पल के प्रोडक्ट पर कोई स्पेशल डील नहीं मिलने वाली है. एप्पल और एचडीएफसी बैंक की यह पार्टनरशिप 5 साल पूरे कर चुकी थी. 

पार्टनरशिप की लागत और आय का रिव्यू कर रहा बैंक 

एचडीएफसी बैंक के ग्रुप हेड पराग राव (Parag Rao) ने कहा कि वह इस पार्टनरशिप की लागत और आय (Cost-to-Income) का रिव्यू कर रहे हैं. हमने पार्टनरशिप से सिर्फ अस्थायी ब्रेक लिया है. हमने एक साथ 5 साल तक काम किया. हमारे इस कंपनी के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं. हालांकि, अब इसको रिव्यू किया जाना बहुत जरूरी हो गया था. एप्पल और एचडीएफसी बैंक की पार्टनरशिप के चलते क्रेडिट कार्ड के जरिए कंपनी के प्रोडक्ट्स पर कैशबैक और ईएमआई की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जो अब संभव नहीं होगी. 

एप्पल के अन्य बैंकों से जुड़ने के चलते बिगड़ गई बात 

एप्पल की वेबसाइट के अनुसार, वह अमेरिकन एक्सप्रेस (American Express), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के कार्ड पर कैशबैक और ईएमआई की सुविधा दे रहे हैं. पराग राव ने कहा कि एप्पल ने कई बैंकों से समझौता कर लिया है. पिछले 5 साल से सिर्फ हम उन्हें यह सेवा दे रहे थे. ऐसे में पार्टनरशिप को लेकर विचार करना बहुत जरूरी हो गया था. उन्होंने कहा कि बैंक फेस्टिव सीजन को लेकर तैयार है. हमें यकीन है कि डिपॉजिट और क्रेडिट ग्रोथ तेजी से होगी. 

पेजैप में किए सुधार, एनपीसीआई के साथ कर रहे काम 

उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अनसिक्योर्ड रिटेल लोन को लेकर चिंता जताई थी. मगर, हमारे पोर्टफोलियो में ऐसी कोई चिंता करने वाली बात नहीं है. हमने कभी भी नीतियों के खिलाफ जाकर काम नहीं किया है. हम देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक हैं. हमें जोखिम भरा बिजनेस नहीं चाहिए. हमने पेजैप (PayZapp) में कई सुधार किए हैं. हमारे इस पेमेंट एप के पास 1.4 करोड़ कस्टमर हैं. हम एनपीसीआई (NPCI) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें 

Textile Sector: भारत की इस टेक्सटाइल कंपनी को भरपूर मिल रहा काम, बांग्लादेश में अस्थिरता से क्यों हो रहा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget