एक्सप्लोरर

HCLTech के एचआर पॉलिसी में हुआ ऐसा बदलाव, कम हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी

IT Company HCLTech: आईटी कंपनी एचसीएलटेक के एचआर पॉलिसी में कुछ ऐसा बदलाव किया गया है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में कमी आ जाएगी. 

HCLTech Employees Salary: देश की प्रमुख आईटी कंपनी एचसीएल टेक के एचआर पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया गया है. यह बदलाव कर्मचारियों के मुआवजे को लेकर किया गया है, जिस कारण कर्मचारियों के वेतन में कमी आई है. 

नोएडा हेडक्वाटर वाली आईटी कंपनी ने एंगेजमेंट परफॉर्मेंस बोनस (EPB) से जुड़ी अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है. एंगेजमेंट परफॉर्मेंस बोनस कर्मचारियों के वेरिएबल पे का एक हिस्सा है. इस पॉलिसी के पिछले वर्जन के मुताबिक, कर्मचारियों को मासिक आधार पर ईपीबी का भुगतान किया गया था. बिजनेस टूडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, नई पॉलिसी के तहत ईपीबी का भुगतान अब सिर्फ तिमाही आधार पर​ किया जाएगा. इसके साथ ही बेंच पर मौजूदा कर्मचारी ईपीबी पाने के लिए पात्र नहीं होंगे, जो उनके मंथली भुगतान को कम कर देगा. 

ईमेल के जरिए कर्मचारियों को मिली जानकारी 

कंपनी ने ये जानकारी कर्मचारियों को ईमेल के जरिए दी गई थी. मेल में लिखा है कि कर्मचारियों को एक अप्रैल 2023 से माई परफॉर्मेंस में तिमाही मैनेजर फीडबैक के आधार पर ईपीबी का भुगतान किया जाएगा. आगे लिखा है कि हर तिमाही के अंत में स्कोर बेस्ड परफॉर्मेंस की समीक्षा भी की जाएगी. वहीं जबतक कर्मचारी बेंच पर हैं, उन्हें ईपीबी भुगतान के लिए पात्र नहीं माना जाएगा. 

तिमाही के भीतर नौकरी छोड़ने पर? 

नई पॉलिसी में यह भी कहा गया है कि अगर कर्मचारी तिमाही के मध्य में नौकरी छोड़ देते हैं तो वे ईपीबी पाने के लिए पात्र नहीं होंगे. कंपनी का कहना है कि ईपीबी आमतौर पर कुल मुआवजे का 3 से 4 फीसदी होता है और एवरेज पेमेंट करीब 80 फीसदी होता है. 

एनआईटीईएस कराएगा ​शिकायत 

HCLTech ने बताया कि कंपनी ने E3 बैंड तक टोटल कंपेंसेशन पैकेज के तहत हमेशा ही ईपीबी पेश किया है. ईपीबी टाटल कंपेंसेशन का 3-4 फीसदी होता है और एवरेज पेआउट लगभग 80 फीसदी है. कंपनी का एंप्‍लॉयमेंट कॉन्‍ट्रैक्‍ट ईपीबी को परफॉर्मेंस-लिंक्‍ड वैरिएबल पे के तौर पर देखती है और यह कंपनी पॉलिसी के तहत आता है.  महामारी के दौरान कंपनी ने 100 फीसदी बोनस कर्मचारियों को दिया था. वैसे भी ईपीबी कर्मचारियों के बोनस के तहत दिया जाता है. यह कंपनी के रोजगार कांट्रेक्ट के आधार पर तय किया जाता है. वहीं, एम्प्लाई यूनियन इंफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी एम्प्लाई सीनेट के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा ने कहा कि एचसीएल टेक के खिलाफ श्रम मंत्रालय के पास शिकायत दर्ज कराएंगे. 

ये भी पढ़ें 

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बीच कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें लेटेस्ट रेट्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती हो गई AI वाली वॉशिंग मशीन, 1388 रुपए की EMI पर घर लाएं
सस्ती हो गई AI वाली वॉशिंग मशीन, 1388 रुपए की EMI पर घर लाएं
किन शहरों के लिए सबसे महंगे हुए फ्लाइट टिकट, इस बार दिवाली छठ जेब पर भारी
किन शहरों के लिए सबसे महंगे हुए फ्लाइट टिकट, इस बार दिवाली छठ जेब पर भारी
फ्लैट में रहने वाले ध्यान दें, 90% बढ़ गया सोसायटियों का मेंटेनेंस बिल
फ्लैट में रहने वाले ध्यान दें, 90% बढ़ गया सोसायटियों का मेंटेनेंस बिल
सरकार ने वेरिएबल DA में किया इजाफा, त्योहारों से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत
सरकार ने वेरिएबल DA में किया इजाफा, त्योहारों से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP
Supreme Court on Gyanesh Kumar: विपक्ष Vs ज्ञानेश, अंतिम फैसला अभी है शेष! | BJP | Congress | ABP
Supreme Court Hearing on CEC Gyanesh: ज्ञानेश कुमार पर SC ने क्या कहा? | Congress | BJP | ABP News
Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
Embed widget